Omni क्या हुई बंद, Maruti Eeco की हो रही ताबड़तोड़ बिक्री, शुरुआती कीमत Rs 3.62 लाख रुपये

Maruti Suzuki की मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) Eeco की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 03:34 PM (IST)
Omni क्या हुई बंद, Maruti Eeco की हो रही ताबड़तोड़ बिक्री, शुरुआती कीमत Rs 3.62 लाख रुपये
Omni क्या हुई बंद, Maruti Eeco की हो रही ताबड़तोड़ बिक्री, शुरुआती कीमत Rs 3.62 लाख रुपये

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Maruti Suzuki की मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) Eeco की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है। इसका सीधा फायदा मारुति की ओम्नी बंद होने के बाद देखा गया है। एक ओर जहां मारुति की ओम्नी वैन की काफी चर्चा में रहती थी। वहीं, ईको के आते ही ओम्नी की लोकप्रियता कम होने लगी और कंपनी को इसे बंद करना पड़ा। अक्टूबर 2019 में कंपनी ने मारुति ईको की 10,011 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि इससे बीते महीने की तुलना में यह 49 प्रतिशत ज्यादा है। अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 6,714 का था।

मारुति ईको में अब रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें स्पीड अलर्ट सिस्टम, ABS, एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी वेरिएंट के हिसाब से शामिल किए हैं। कुल मिलाकर नई ईको मारुति की ओम्नी से ज्यादा सुरक्षित है और ये सभी नॉर्म्स को पूरा करती है। नई मारुति ईको की शुरुआती कीमत 3.62 लाख रुपये है जो कि 6.61 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है।

मारुति की ओम्नी 5 सीटर और 7 सीटर वेरिएंट में मौजूद है। वहीं, दोनों वेरिएंट्स की लंबाई और चौड़ाई समान ही दी गई है। इसके साथ ही इनमें बूट स्पेस भी समान मिलता है। दोनों ही वेरिएंट्स 6 कलर विकल्प - रेड, सिल्वर, ग्रे, व्हाइट, ब्लैक, ब्लू में उपलब्ध है और ये सभी मेटेलिक कलर्स के साथ आते हैं।

मारुति ईको में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 73 bhp की पावर और 101 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट के साथ 16 km/l का माइलेज देती है। वहीं, CNG वेरिएंट में यह 20km/kg का माइलेज देती है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसका CNG इंजन 63 bhp की पावर और 83 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें:

फ्रांस के राष्ट्रपित करेंगे भारत में बना यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इस्तेमाल, जानें इसकी विशेषताएं

नई जनरेशन Hyundai i20 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, Maruti Baleno से होगा मुकाबला

chat bot
आपका साथी