Tata की 25 साल पुरानी कार क्यों हुई भारत में बंद, Maruti Gypsy से क्या है कनेक्शन?

Tata Motors ने अपनी Tata Sumo का प्रोडक्शन भारत में बंद कर दिया है जबकि इससे पहले Maruti Suzuki ने अपनी Maruti Omni और Maruti Suzuki Gypsy के प्रोडक्शन को बंद कर दिया था

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 02:17 PM (IST)
Tata की 25 साल पुरानी कार क्यों हुई भारत में बंद, Maruti Gypsy से क्या है कनेक्शन?
Tata की 25 साल पुरानी कार क्यों हुई भारत में बंद, Maruti Gypsy से क्या है कनेक्शन?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Tata Sumo का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी अब 25 साल पुरानी अपनी इस कार को भारच में नहीं बनाएगी। इससे पहले Maruti Suzuki ने अपनी Maruti Suzuki Omni और Maruti Suzuki Gypsy का प्रोडक्शन भारत में बंद कर दिया है। दरअसल BS6 नॉर्म्स और नए सेफ्टी फीचर्स को देखते हुए कंपनियों ने यह फैसले लिया है। यहां बता दें कि मार्च 2020 के बाद केवल BS6 नॉर्म्स वाली कारों की भारत में बिक्री होगी। ऐसे में कंपनियां तेजी से अपने प्रोडक्ट को अपडेट कर रही हैं। हालांकि, BS6 मानकों को पूरा करने वाली गाड़ियां BS4 के मुकाबले महंगी है। इसके अलावा नए सेफ्टी फीचर्स के चलते भी इनकी कीमतों में बढ़ातरी हो रही है।

25 साल पुरानी है Tata Motors की Tata Sumo

Tata Motors ने सबसे पहले Tata Sumo का प्रोडक्शन साल 1994 में शुरू किया था। यह कंपनी की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक थी। भारतीय ग्राहकों ने इस गाड़ी को हाथों-हाथ खरीदा। Tata Sumo में एक बार में 8 से 9 लोग बैठ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को इस साल की शुरुआत में ही बंद कर दिया था। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन यह कार अब डीलरशिप्स में दिखनी बंद हो गई है।

Tata Sumo का कैसा है परफॉर्मेंस

Tata Sumo के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 3.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 85PS की मैक्सिमम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

क्यों बंद हुई Tata Sumo

नए AIS 145 सेफ्टी नॉर्म्स और BS6 नॉम्स को देखते हुए इस कार की प्रोडक्शन को बंद किया गया है। दरअसल कंपनी ने इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया है, जिसके चलते यह इन टेस्ट को पास नहीं कर सकती।

Maruti Omni और Gypsy भी हुईं बंद

Tata Sumo की तरह ही Maruti Suzuki ने अपनी Maruti Omni और Maruti Gypsy के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। ये सभी कारें नए सेफ्टी टेस्ट और BS6 नॉर्म्स को न पूरा करने की वजह से बंद कर दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी