2022 Hyundai Creta का कंपनी ने जारी किया टीजर, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे खास फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने इस कार के वैश्विक अनावरण के बाद यह पहले इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं यह इंडोनेशिया में बनने वाली पहली हुंडई कार भी होगी। नई क्रेटा भारत में 2022 में अपनी शुरुआत कर सकती है।

By BhavanaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:29 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:53 AM (IST)
2022 Hyundai Creta का कंपनी ने जारी किया टीजर, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे खास फीचर्स
हुंडई ने अपने सोशल मीडिया पर नए क्रेटा फेसलिफ्ट के फ्रंट और रियर का खुलासा किया है।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Hyundai Creta भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक रही है, बीते साल मिले जनरेशन अपग्रेड के बाद इस कार को ग्राहक जमकर खरीद रहे हैं। बता दें, कोरियाई ऑटो दिग्गज हुंडई क्रेटा के नए रूप पर काम कर रही है। जिसे 11 से 15 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (जीआईआईएएस) 2021 में पेश किया जाएगा। अपडेटेड क्रेटा के टेस्ट म्यूल्स को कई मौकों पर देखा भी गया है। फिलहाल हुंडई ने अपने सोशल मीडिया पर नए क्रेटा फेसलिफ्ट के फ्रंट और रियर का खुलासा किया है।

2022 हुंडई क्रेटा का डिजाइन

2022 क्रेटा को स्टाइल के मामले में एक बड़ा बदलाव मिला है। नई क्रेटा ब्रांड के नए सेंसियस स्पोर्टीनेस डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित होगी जो पहले से ही न्यू-जेनरेशन टक्सन पर देखा जा चुका है। क्रेटा के फ्रंट में एक पैरामीट्रिक ज्वेल पैटर्न के साथ पूरी तरह से बदली गई फ्रंट ग्रिल दी गई है। जो दोनों तरफ एलईडी डीआरएल में मूल रूप से इंटीग्रेटिड है। इसके अलावा फेसलिफ़्टेड क्रेटा अब प्रोजेक्टर एलईडी यूनिट के साथ सी-आकार के आयताकार हेडलैंप के साथ आएगी। इसमें एक नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट बम्पर भी मिलता है जिसमें नए फॉग लैंप असेंबली और एक सिल्वर रंग की फॉक्स स्किड प्लेट के अलावा एक स्लिमर एयर इनलेट है।

इंजन विकल्प और ​ट्रांसमिशन

हुंडई क्रेटा पर पावरट्रेन विकल्प में तीन इंजनों को शामिल किया जाएगा। इसमें एक 1.5-लाइट नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल यूनिट शामिल है, जो 114 bhp की पॉवर और 144 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसके दूसरा विकल्प में 1.5-लीटर CRDI डीजल यूनिट शामिल है, जो 114 बीएचपी की पॉवर और 250 एनएम का पीक टॉर्क का उत्पादन करती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में सीवीटी के विकल्प के साथ दोनों इंजनों पर मानक के रूप में 6-स्पीड मैनुअल और पेट्रोल और डीजल यूनिट पर विकल्प के रूप में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर शामिल होगा। क्रेटा में कंपनी 1.4-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प भी देगी। जो विशेष रूप से 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह पावरट्रेन 138 bhp का आउटपुट और 242 Nm का पीक टॉर्क देता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने इस कार के वैश्विक अनावरण के बाद यह पहले इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं यह इंडोनेशिया में बनने वाली पहली हुंडई कार भी होगी। नई क्रेटा भारत में 2022 में अपनी शुरुआत कर सकती है।

chat bot
आपका साथी