2021 Yamaha R15 V4 And R15M Launch: भारत में लॉन्च हुई नई दमदार यामहा R15 V4 और R15M, जानें किन खासियतों से है लैस

न्यू-जेन R15 को एक नई रेंज-टॉपिंग M ट्रिम भी मिला है जो स्टैण्डर्ड वेरिएंट से कहीं ज्यादा फीचर्स से लैस है। इसे बेहतरीन कलर स्कीम्स में उतारा गया है। न्यू-जेन मॉडल पिछले महीने ही देश भर के डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया था।

By Vineet SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:06 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:06 AM (IST)
2021 Yamaha R15 V4 And R15M Launch: भारत में लॉन्च हुई नई दमदार यामहा R15 V4 और R15M, जानें किन खासियतों से है लैस
2021 Yamaha R15 V4 And R15M Launch

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha ने भारत में नई जनरेशन R15 का अनावरण किया है जिसे आधिकारिक तौर पर YZF R15 V4 नाम दिया गया है। एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक के नए मॉडल को कई सारे अपडेट्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। 2021 Yamaha R15 1,67,800 रुपये और R15M 1,77,800 रुपये में उतारी गई है इसके साथ ही कंपनी ने भारत में Aerox स्कूटर भी पेश किया है। इसकी कीमत 1,29,000 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है।

न्यू-जेन R15 को एक नई रेंज-टॉपिंग M ट्रिम भी मिला है जो स्टैण्डर्ड वेरिएंट से कहीं ज्यादा फीचर्स से लैस है। इसे बेहतरीन कलर स्कीम्स में उतारा गया है। न्यू-जेन मॉडल पिछले महीने ही देश भर के डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया था। 2021 Yamaha R15 V4 और R15M 2021 YZF R15 V4 और R15M की कीमत जल्द ही सामने आएगी।

नया R15 बड़े और अधिक शक्तिशाली मिडिल-वेट सुपरस्पोर्ट R7 के डिजाइन से इंस्पायर होकर तैयार किया गया है। अपडेटेड डिज़ाइन की बात करें तो इसमें एक इसमें एक संशोधित फ्रंट एप्रन के साथ एक नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट एंड शामिल है जिसमें दोनों तरफ एलईडी डीआरएल द्वारा एक नया सिंगल बीम एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट शामिल है। यह आउटगोइंग मॉडल के डुअल-बीम हेडलाइट्स से बिल्कुल अलग है। इसके अलावा, Yamaha ने नए R15 में नए बॉडी पैनल भी लगाए हैं। अन्य स्टाइलिंग विवरणों में एक पुन: डिज़ाइन किया गया टेल सेक्शन, संशोधित फेयरिंग और एक मस्कुलर फ्यूल टैंक शामिल हैं।

नए बॉडी ग्राफिक्स भी बाइक की स्पोर्टी अपील को बढ़ाते हैं। इसका एग्जॉस्ट मफलर अपने पिछले मॉडल से काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। रिवाइज्ड एग्जॉस्ट सेटअप की वजह से पीछे की सीट के लिए फुटपेग भी बदल दिए गए हैं। नई बाइक कलर्ड अलॉय व्हील्स भी इसके डिजाइन को काफी स्टाइलिश बनाते हैं।

R15 अभी भी उसी 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है जिसे छह-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा गया है। वीवीए मोटर 18.3 बीएचपी और 14.1 एनएम पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर है।

Yamaha Aerox 155 मैक्सी स्कूटर में ट्विन एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, 25-लीटर अंडरसीट स्टोरेज स्पेस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, एक चार्जिंग सॉकेट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 14-इंच व्हील्स आदि फीचर्स मिलते हैं। Yamaha Aerox 155 में 155 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी