2021 Yamaha R15 V4 और Yamaha Aerox 155 स्कूटर आज होंगे भारत में लॉन्च, जानें किन खासियतों से हैं लैस

YZF-R15 M को YZF-R7 सुपरस्पोर्ट मॉडल से प्रेरित कुछ प्रमुख डिज़ाइन अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। अगर एक्स्टीरियर की बात करें तो बाहर की तरफ इसमें फ्रंट में एलईडी डीआरएल के साथ पूरी तरह से नया सिंगल-पॉड हेडलैंप मिलेगा।

By Vineet SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:33 AM (IST)
2021 Yamaha R15 V4 और Yamaha Aerox 155 स्कूटर आज होंगे भारत में लॉन्च, जानें किन खासियतों से हैं लैस
2021 Yamaha R15 आज भारत में अनवीलिंग के लिए तैयार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2021 Yamaha R15 V4 को आज भारत में अनवील किया जाने वाला है। इसके साथ ही कंपनी Yamaha Aerox 155 स्कूटर भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। नई R15 अब पहले से बेहतर और दमदार अंदाज में भारत में उतारी जाएगी और स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों को इसका बेसब्री से इन्तजार है।

2021 Yamaha R15 V4 को कुछ दिनों पहले एक डीलरशिप पर भी देखा गया था, जो इस बात का संकेत है कि आधिकारिक लॉन्च नजदीक है। कुछ समय पहले सामने आ चुकी स्पाई इमेजे को देखकर इस मोटरसाइकिल्स के कुछ फीचर्स की जानकारी भी सामने आई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों Yamaha Aerox 155 मैक्सी स्कूटर में ट्विन एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, 25-लीटर अंडरसीट स्टोरेज स्पेस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, एक चार्जिंग सॉकेट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 14-इंच व्हील्स आदि फीचर्स मिलते हैं। उम्मीद की जा रही है भारत में आने वाले मॉडल में भी इन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।

Yamaha R15 V4 को YZF-R7 सुपरस्पोर्ट मॉडल से प्रेरित कुछ प्रमुख डिज़ाइन अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। बाहर की तरफ, इसमें फ्रंट में एलईडी डीआरएल के साथ पूरी तरह से नया सिंगल-पॉड हेडलैंप मिलेगा। स्प्लिट-स्टाइल सैडल, फेयरिंग-माउंटेड रियर-व्यू मिरर, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट और स्लीक टेललाइट के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक भी होगा।

2021 Yamaha R15 V4 एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, इंडिकेटर और टेल लाइट सहित एक पूर्ण एलईडी लाइटिंग पैकेज का उपयोग करेगी। कुछ अन्य प्रमुख हाइलाइट्स में यामाहा वाई-कनेक्ट ऐप के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल होगी जो कई स्मार्ट सुविधाओं के लिए दरवाजे खोल देगी।

नई Yamaha R15 V4 में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स वाली मौजूदा बाइक के विपरीत, गोल्डन-डिप्ड यूएसडी फ्रंट फोर्क का उपयोग किया जाएगा। स्पोर्ट्स बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

लॉन्च होने पर, उम्मीद है कि बाइक को मौजूदा मॉडल से ऊपर रखा जाएगा। इसकी कीमत लगभग रुपये 1.30 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। यह KTM RC125 सहित इस श्रेणी की अन्य स्पोर्ट्स बाइक्स को टक्कर देती रहेगी।

भारत में याहामा की इस दमदार मोटरसाइकिल का इन्तजार काफी लम्बे समय से हो रहा है और अब इसकी लॉन्चिंग डेट सामने आ चुकी है। ये मोटरसाइकिल दमदार फीचर्स से लैस होगी साथ ही ये युवाओं को काफी पसंद आएगी। इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी है जो इसे तेज रफ़्तार पकड़ने में मदद करता है। भारत में यामाहा की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है और अब कंपनी अपनी नई बाइक लेकर आ रही है। 

chat bot
आपका साथी