2021 Royal Enfield Himalayan की वेबसाइट के जरिए लीक हुई तस्वीर, लाॅन्च से पहले ही सामने आई कीमत

2021 Himalayan की लाॅन्च से पहले कुछ तस्वीरें आरई वेबसाइट के माध्यम से लीक हो गई हैं। एक व्लॉगर ने अपने चैनल पर कुछ खास तस्वीरों को साझा किया है। जो उस समय ली गई जब कंपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से परिक्षण कर रही थी।

By BhavanaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:15 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 02:35 PM (IST)
2021 Royal Enfield Himalayan की वेबसाइट के जरिए लीक हुई तस्वीर, लाॅन्च से पहले ही सामने आई कीमत
Royal Enfield Himalayan के वर्तमान माॅडल की तस्वीर (फोटो साभार:RE)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2021 Royal Enfield Himalayan Price Leaked: भारत में राॅयल एनफील्ड की बाइक्स को लेकर लोगों में जो क्रेज है, उसके बारे में ज्यादा परिचय देने की आवश्यकता नहीं है। जहां कंपनी पहले बुलेट के लिए खासी प्रसिद्व थी। वहीं अब एडवेंचर सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड हिमालयन (Himalayan) लोगों का खूब पसंद आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी हिमालयन को अपडेट देने पर विचार कर रही है। हालांकि इस बात की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। कि 2021 हिमालयन नई सुविधाओं और अपडेट प्राप्त करने के लिए तैयार है। लेकिन कंपनी ने अभी तक अधिकारिक तौर पर 2021 हिमालयन की लॉन्च तिथि की घोषणा नहीं की है।

इतनी हो सकती है कीमत: हिमालयन राॅयल एनफील्ड की दूसरी सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली मोटरसाइकिल है। जिसकी लाॅन्च से पहले 2021 माॅडल की कुछ तस्वीरें आरई (RE) वेबसाइट के माध्यम से लीक हो गई हैं। एक व्लॉगर ने अपने चैनल पर 2021 हिमालयन की कुछ खास तस्वीरों को साझा किया है। जो उस समय ली गई जब कंपनी रॉयल एनफ़ील्ड आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से 2021 हिमालयन का परिक्षण कर रही थी। उस समय ये कंपनी की वेबसाइट पर लाइव थे। लीक हुई तस्वीरों के अनुसार 2021 हिमालयन की कीमत 2,51,565 रुपये एक्स-शोरूम तय की जाएगी। यहां यह स्पष्ट नहीं है कि यह कीमत कस्टमाइज़ेशन के साथ है या इसके बिना। 

नए रंगो का मिलेगा विकल्प: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 2021 डिजाइन के मामले में काफी हद तक पहले जैसा ही है। हालांकि, यह तीन नए रंगों के रूप में ग्राहकों को अधिक विकल्प प्रदान करता है। इसके नए तीन रंग  पाइन ग्रीन, मिराज सिल्वर और ग्रेनाइट ब्लैक हो सकते हैं। नए रंग विषयों के बारे में एक अनूठा पहलू यह है कि इन मोटरसाइकिलों में कंट्रास्ट सीटें होंगी। 

 ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम को किया जा सकता है शामिल : 2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन को ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम मिलने की संभावना है। सेगमेंट फर्स्ट फीचर ट्रिपर सिस्टम को पहली बार Meteor 350 के साथ पेश किया गया था। यह एडवेंचर के लिहाज से हिमालयन के लिए अधिक जरूरी होगा। ट्रिपर सिस्टम बेहद फायदेमंद है, क्योंकि उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए नेविगेशनल दिशाओं को देखने की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें बस ट्रिपर सिस्टम से कनेक्ट करने के लिए रॉयल एनफील्ड ऐप की आवश्यकता है। 

chat bot
आपका साथी