2021 Mahindra Bolero की लॉन्च से पहले इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीर, डुअल टोन कलर स्कीम के साथ इतनी हो सकती है कीमत

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि नई बोलेरो को TUV300 का री-बैज वर्जन कहा जा रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बोलेरो नेमप्लेट TUV300 की तुलना में बहुत अधिक लोकप्रिय है। ऐसे में महिंद्रा बोलेरो नाम को भुनाना चाहती है।

By BhavanaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:38 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:23 AM (IST)
2021 Mahindra Bolero की लॉन्च से पहले इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीर, डुअल टोन कलर स्कीम के साथ इतनी हो सकती है कीमत
Mahindra Bolero के वर्तमान मॉडल की तस्वीर (फोटो साभार: महिंद्रा)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  2021 Mahindra Bolera Launch Update: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की Bolero एसयूवी लोगों के बीच खासी लोकप्रिय है। इस कार को कंपनी जल्द अपडेट करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो 2021 बोलेरो मूल रूप से TUV300 फेसलिफ्ट का री-बैज वर्जन होगी। जिसे कई बार टेस्टिंग पर भी देखा जा चुका है। फिलहाल इस नए मॉडल की कुछ तस्वीरें इंटनेट पर देखी जा रही हैं, जिसमें इस कार के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

डिजाइन में मिलने वाले बदलाव: 2021 महिंद्रा बोलेरो के डिजाइन की बात करें तो इसमें डुअल टोन रंग स्कीम होगी। जिसके फ्रंट में ग्रे और रेड कलर का मेल देखने को मिलेगा। ग्रिल और बम्पर सहित एसयूवी का फ्रंट मौजूदा मॉडल के समान दिखता है। हालांकि इसमें अलग-अलग इंटर्न के साथ बदले गए हेडलैम्प क्लस्टर दिए जाएंगे। वहीं तस्वीरों में देखा जाने वाला मॉडल फ्रंट फॉग लैंप से लैस नहीं है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि यह इसका मिड स्पेक वैरिएंट हो सकता है।

पेट्रोल इंजन को लेकर संशय: 2021 महिंद्रा बोलेरो को BS6 कंम्पलाइंट 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर, mHawk75 डीजल इंजन से लैस किया जाएगा। जो 75bhp की पावर और 210Nm का टार्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा।  माइलेज की बात करें तो यह इंजन ARAI के अनुसार 16.7 km/l तक का माइलेज देने में सक्षम होगा। फिलहाल इस कार (2021 Mahindra Bolero) पर पेट्रोल इंजन को लेकर कोई जानाकरी सामनें नहीं आई है। 

कीमत पर रिपोर्ट: हम आपको पहले ही बता चुके हैं, कि नई बोलेरो को TUV300 का री-बैज वर्जन कहा जा रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बोलेरो नेमप्लेट TUV300 की तुलना में बहुत अधिक लोकप्रिय है। ऐसे में महिंद्रा बोलेरो नाम को भुनाना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोलेरो की हर महीने लगभग 5,000 इकाइयां सेल की जाती हैं।कीमत को लेकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 10 लाख के आसपास की रेंज में पेश करेगी। 

chat bot
आपका साथी