Mahindra Bolero की सामने आई खुफिया तस्वीर, जानें क्या होगा खास?

Mahindra Bolero के अपडेट वर्जन की खुफिया तस्वीर सामने आई है। 2019 Bolero फेसलिफ्ट लुक के मामले में मौजूदा मॉडल जैसी ही होगी।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 09:12 PM (IST)
Mahindra Bolero की सामने आई खुफिया तस्वीर, जानें क्या होगा खास?
Mahindra Bolero की सामने आई खुफिया तस्वीर, जानें क्या होगा खास?

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra Bolero के अपडेट वर्जन की खुफिया तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों को देखने पर कहा जा सकता है कि 2019 Bolero फेसलिफ्ट, डिजाइन और लुक के मामले में मौजूदा मॉडल जैसी ही होगी। Mahindra ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के अपडेट वर्जन में लुक वाइस ज्यादा बदलाव नहीं किया है। Mahindra Bolero के एक्टीरियर की बात करें, तो स्पाई फोटोज में Mahindra Bolero का कई हिस्सा ढका हुआ है। Bolero के हेडलैंप्स, बंपर और फॉगलैंप्स मौजूदा वर्जन जेसे ही होंगे। इसके साइड में मौजूदा व्हील्स और ग्राफिक्स दी गई है। इस कार में mHawk D70 इंजन दिया जाएगा। इसके रियर सेक्शन में भी बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बैक में Mahindra की बैजिंग अब देखने को नहीं मिलेगी।

Mahindra Bolero: इंटीरियर

वहीं, इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसकी तस्वीर सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके कैबिन में लुकवाइज ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि, इसमें नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। अक्टूबर 2019 से लागू होने वाले नए सुरक्षा नियमों को देखते हुए इसमें कुछ जरूरी सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। Mahindra Bolero में स्पीड अलर्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल होंगे।

Mahindra Bolero: एक्सटीरियर

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें mHawkD70 इंजन लगा होगा। Mahindra Bolero को पावर देने के लिए इसमें 1.5 लीटर, 3-सिलिंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 70 bhp की मैक्सिमम पावर और 195Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। माना जा रहा है कि Mahindra Bolero के टेस्ट म्यूल में BS-6 नॉर्म्स वाला इंजन शामिल हो सकता है।

Photo Source: Team-BHP

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम      

chat bot
आपका साथी