2018 BMW X5 में शामिल हुआ हाइब्रिड पावरट्रेन, जानें भारत में कब होगी लॉन्च

BMW X5 प्लग-इन हाइब्रिड में 286PS वाला 3.0 लीटर 6-सिलेंडर इंजन लगा है जो कि इलेक्ट्रिकल सिस्टम के साथ अतिरिक्त 112PS की पावर देता है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 03:25 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 07:52 AM (IST)
2018 BMW X5 में शामिल हुआ हाइब्रिड पावरट्रेन, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
2018 BMW X5 में शामिल हुआ हाइब्रिड पावरट्रेन, जानें भारत में कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी चौथी-जनरेशन X5 को जून 2018 में पेश किया था। अब करीब तीन महीने बाद जर्मनी की कार निर्माता कंपनी ने 7-सीटर SUV को प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन के साथ पेश किया है। X5 Xड्राइव45e आई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV को BMW की दूसरी जनरेशन प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल के तौर पेश किया गया। इसमें 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ ब्रांड की लेटेस्ट ईड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है।

BMW X5 प्लग-इन हाइब्रिड में 286PS वाला 3.0 लीटर 6-सिलेंडर इंजन लगा है जो कि इलेक्ट्रिकल सिस्टम के साथ अतिरिक्त 112PS की पावर देता है। दोनों मिलकर दो ड्राइव यूनिट्स 394PS की पावर और 600Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 8-स्पीड AT से लैस है और यह BMW की एक्सड्राइव फोर-व्हील ड्राइव के जरिए चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 5.6 सेकंड़ का वक्त लगता है। कार की टॉप स्पीड 235kmph है।

BMW का दावा है कि इलेक्ट्रिक मोड के साथ X5 हाइब्रिड की रेंज 80 किलोमीटर है और इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। BMW X5 एक्स-ड्राइव 45ई प्लग-इन हाइब्रिड की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, आईसी-पावर्ड X5 की बिक्री नवंबर 2018 से शुरू होगी। BMW इंडिया भी अपनी X5 प्लग-इन-हाइब्रिड का भारत में हाइब्रिड कारों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए लॉन्च कर सकती है। वोल्वो भारत में पहले से ही अपनी फ्लैगशिप SUV XC90 को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारत में लॉन्च कर सकती है। यह दो वेरिएंट्स - T8 इन्सक्रिफ्शन और T8 एक्सिलेंस में उपलब्ध है, जिसकी कीमत क्रमश: 96.65 लाख रुपये और 1.31 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) है। 

chat bot
आपका साथी