कोरोनाकाल में ये थ्री-रो SUVs आपके लिए रहेंगी बेस्ट, मिलता है सबसे ज्यादा स्पेस

ये हैं भारत में मिलने वाली सबसे ज्यादा स्पेस वाली SUVs

अगर आप अपनी फैमिली के लिए कोरोना काल में एक बड़ी एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए भारत में मिलने वाली बेस्ट 3-रो एसयूवीज लेकर आए हैं जो जिनमें आपकी बड़ी फैमिली आसानी से बैठ सकती है।

Vineet SinghTue, 13 Apr 2021 11:28 AM (IST)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में जिस तरह से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे, जिसकी वजह से निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ेगा, हालांकि जिन लोगों की फौमिली बड़ी है उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ही निर्भर रहना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं और एक बड़ी एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए भारत में मिलने वाली बेस्ट 3-रो एसयूवीज लेकर आए हैं जिनमें आपकी बड़ी फैमिली आसानी से बैठ सकती है और आप अपने परिवार के साथ ट्रैवेल कर सकते हैं।  

2021 Tata Safari 

2021 Tata Safari को 2.0 डिज़ाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। नई टाटा सफारी में Kryotec 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगाया गया है। यही इंजन टाटा हैरियर में भी इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि ये इंजन 170PS की मैक्सिमम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में पूरी तरह से सक्षम है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये एसयूवी इस कार 6 वेरिएंट में लॉन्च की गई है जिनमें XE, XM, XT, XT +, XZ और XZ + शामिल हैं। एसयूवी में कई टेरेन रिस्पॉन्स मोड भी दिए गए हैं जिनमें- नॉर्मल, वेट और रफ शामिल हैं। 2021 Tata Safari में LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, रियर स्पॉइलर, ट्विन एग्जॉस्ट, स्टेप्ड रूफ और 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ क्रोम ग्रिल, ज़ेनॉन HID प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे एक्सटीरियर फीचर्स लगाए गए हैं। 2021 Tata Safari में ग्राहक मिडिल-रो में कैप्टन सीट्स के साथ सिक्स-सीटर लेआउट या फिर सेवन सीटर कंफिगरेशन के ऑप्शन में से कोई भी चुन सकते हैं।

MG Hector Plus 

MG Hector Plus एक बेहद ही हाईटेक एसयूवी है जिसमें 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगाया गया है। अगर पावर की बात करें तो इस इंजन की बदौलत एसयूवी 170 पीएस पर 350 एनएम का आउटपुट जेनरेट करती है। इस एसयूवी में एक और इंजन है जो 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड यूनिट है जो 143 पीएस पर 250 एनएम के टार्क जेनरेट करता है। एमजी हेक्टर प्लस पेट्रोल व डीज़ल दोनों ही वेरिेएंट में 6 स्पीड MT दिया गया है। अगर बात करें फीचर्स की तो एमजी हेक्टर प्लस में आपको डुअल टोन फिनिश में इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीनम इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ आता है। 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.