Best Two Wheeler Insurance: नई बाइक खरीदनें का बना रहे हैं प्लान, तो इंश्योरेंस कराते समय ध्यान रखें ये 3 बातें, होगा ज्यादा फायदा

जहां पहले कुछ लोग सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेते थे वह भी अब अपने निजी वाहन से चलना पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनमें बूते आप अपने दोपहिया वाहन का एक बढ़िया बीमा खरीद सकते हैं।

By BhavanaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:10 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:31 AM (IST)
Best Two Wheeler Insurance: नई बाइक खरीदनें का बना रहे हैं प्लान, तो इंश्योरेंस कराते समय ध्यान रखें ये 3 बातें, होगा ज्यादा फायदा
टू-व्हीलर बीमा पॉलिसी आमतौर पर दो प्रकारों में पेश की जाती है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Best Two Wheeler Insurance : दोपहिया वाहन भारत में परिवहन के सबसे पसंदीदा तरीकों में से एक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर एक कार के बाद लगभग छह दोपहिया वाहन खरीदे जाते हैं। हालांकि इस बात में भी कोई दो राय नहीं है, कि भारत में हर साल लगभग पाँच लाख सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं, जिनमें से ज्यादात्तर दोपहिया वाहन शामिल होते हैं। वहीं अब महामारी ने लोगों को अपने वाहन पर सवारी करने पर मजबूर कर दिया है, जहां पहले कुछ लोग सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेते थे वह भी अब अपने निजी वाहन से चलना पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनमें बूते आप अपने दोपहिया वाहन का एक बढ़िया बीमा खरीद सकते हैं। जिससे ना सिर्फ दुर्घटना में बल्कि वाहन के चोरी होने की दशा में भी आपके पास एक बैकअप रहेगा। 

थर्ड पार्टी कवर के बजाय कंप्रिहेंसिव बीमा चुनें : टू-व्हीलर बीमा पॉलिसी आमतौर पर दो प्रकारों में पेश की जाती है, थर्ड-पार्टी कवर और कंप्रिहेंसिव कवर। हालांकि मोटर वाहन नियम के अनुसार केवल थर्ड पार्टी बीमा कवर कराना अनिवार्य होता है, लेकिन हम आपको सलाह देते हैं, कि आप कंप्रिहेंसिव बीमे को चुनें। क्योंकि यह थर्ड पार्टी और वाहन मालिक पॉलिसीधारक दोनों के लिए कवरेज प्रदान करता है। इसमें दोपहिया वाहन के लिए सभी लाभ दुर्घटनाओं के मामले और चोरी आदि होने पर आपको फाइनेंशल हानि नहीं होगी।

एक वर्ष के बीमा इंश्यारेंस पर ना रहे निर्भर: जब भी आप बीमा खरीदते हैं, तो इसे एक वर्ष के लिए ना चुनकर 3 या 5 साल के लिए चुनें। ऐसा करने से आप कुछ वर्षों के लिए बीमे की परेशानी से मुक्त हो सकते हैं। लंबे समय के लिए बीमा चुनने से आप हर साल बढ़ने वाले प्रीमियम से बच सकते हैं। इसके अलावा बहुवर्षीय बाइक बीमा पॉलिसी में नो-क्लेम बोनस का लाभ पॉलिसी के पूरे कार्यकाल के दौरान लिया जा सकता है, भले ही आपने उस अवधि के दौरान कोई क्लेम किया हो।

ऐड ऑन राइडर बेनेफिट्स जब आप एक कंप्रिहेंसिव दोपहिया बीमा पॉलिसी चुनते हैं, तो आपको कंपनी इसमें कई तरह के लाभ से अवगत कराती है। जिन्हें पॉलिसीधारक द्वारा उसकी आवश्यकताओं के आधार पर चुना जा सकता है। इन लाभो में जीरो डेप्रिसिएशन कवर, इंजन और गियरबॉक्स प्रोटेक्शन कवर , की और लॉक रिप्लेसमेंट कवर, हेलमेट कवर, 24×7 साइड असिस्टेंस एड-ऑन आदि शामिल होते हैं। 

chat bot
आपका साथी