ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी कारें, 2.9 सेकेंड्स में पकड़ती हैं 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

Rolls Royce, Aston Martin, Lamborghini से लेकर Ferrari की ये पांच गाड़ियां भारत की सबसे महंगी कारों में से एक हैं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 01:42 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 08:09 AM (IST)
ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी कारें, 2.9 सेकेंड्स में पकड़ती हैं 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी कारें, 2.9 सेकेंड्स में पकड़ती हैं 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। हम जब भी कार खरीदने जाते हैं तो फीचर्स के साथ जो चीज सबसे पहले हमारे दिमाग में आती है, वो है कार की कीमत, लेकिन भारत में कई लोग ऐसे हैं जिनका शौक महंगी कारों को खरीदना है। तो आज हम आपको पांच ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत की सबसे महंगी कारों में से एक हैं। जानते हैं इन कारों के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।

Ferrari 812 Superfast

कीमत: इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.2 करोड़ रुपये है।

फीचर्स: Ferrari 812 Superfast में 6.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है। यह इंजन 789hp की पावर और 718Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है जो कि रियर व्हील्स पर पावर सप्लाई करता है। इस कार को 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में केवल 2.9 सेकेंड्स का वक्त लगता है।

Lamborghini Aventador S

कीमत: इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.5 करोड़ रुपये है।

फीचर्स: यह कार भारत में अब तक की सबसे तेज स्पीड से चलने वाली कार है। Lamborghini Aventador S की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे है। इस कार में 6.5 लीटर V1 इंजन लगा है, जो 700 PS का मैक्सिमम पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार केवल 2.9 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है।

Aston Martin Vanquish

कीमत: इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.21 करोड़ रुपये है।

फीचर्स: Aston Martin Vanquish में 6.0-लीटर V12 इंजन दिया गया है, जो 560PS का मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। इस कार की मैक्सिमम स्पीड 323 किलोमीटर प्रति घंटे है। यह कार केवल 2.9 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है।

Rolls Royce Ghost

कीमत: इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.25 करोड़ रुपये है।

फीचर्स: Rolls Royce Ghost में 6592CC का इंजन दिया गया है, जो 5250rpm पर 563bhp का मैक्सिमम पावर और 1500rpm पर 820 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। इस कार की मैक्सिमम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे है। यह कार केवल 5 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है। इसका माइलेज 14.4 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Rolls Royce Wraith

कीमत: इसकी एक्स शोरूम कीमत 5 करोड़ रुपये है।

फीचर्स: इसमें 6.6-लीटर V12 इंजन दिया गया है। यह कार अपने दमदार परफॉर्मेंस के साथ शानदार लुक के लिए भी पहचानी जाती है।

chat bot
आपका साथी