Move to Jagran APP

भारत में स्कॉटलैंड की सैर करने के लिए एक बार जरूर जाएं कुर्ग

खूबसूरत पर्यटन स्थल कर्नाटक राज्य में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 900 मीटर से अधिक है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके लिए कुर्ग को भारत का स्विजरलैंड कहा जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 08:01 PM (IST)
भारत में स्कॉटलैंड की सैर करने के लिए एक बार जरूर जाएं कुर्ग
खूबसूरत पर्यटन स्थल कर्नाटक राज्य में स्थित है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। विश्व की सबसे खूबसूरत देश में स्विजरलैंड की गिनती की जाती है। खासकर स्विजरलैंड की घड़ियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जानकारों की मानें तो स्विजरलैंड का अधिकांश भाग ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी है। इसके लिए पर्यटक स्विजरलैंड की सैर करना चाहते हैं। यह देश पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक स्विजरलैंड की टूर पर जाते हैं। साथ ही यूरोप में कई अन्य खूबसूरत देश हैं। इनमें एक देश स्कॉटलैंड है। हालांकि, कोरोना महामारी के दौर में लोग बाहर यानी विदेश जाने से गुरेज करते हैं। अगर आप भी स्कॉटलैंड घूमना चाहते हैं, तो भारत में ही स्कॉटलैंड की सैर कर सकते हैं। इसके लिए कुर्ग की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

कुर्ग कहां है

खूबसूरत पर्यटन स्थल कर्नाटक राज्य में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 900 मीटर से अधिक है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके लिए कुर्ग को भारत का स्विजरलैंड कहा जाता है। कुर्ग के आसपास आप अब्‍बे फॉल्‍स, ईरपु फॉल्‍स, नालखंद पैलेस, राजा की गुंबद और मदीकेरी किला की सैर कर सकते हैं।

अब्‍बे फॉल्‍स

अब्बे जलप्रपात मदीकेरी शहर से महज कुछ किलोमीटर दूर है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक अब्‍बे फॉल्‍स पिकनिक मनाने जाते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ अब्बे जलप्राप्त देखने जा सकते हैं।

दुबारे हाथी कैंप

अगर आप एनिमल लवर्स यानी वन्यजीवों से प्यार करते हैं, तो कुर्ग में दुबारे हाथी कैंप देखने जा सकते हैं। यह कैंप कावेरी नदी के किनारे स्थित है। काफी संख्या में पर्यटक दुबारे कैंप घूमने आते हैं।

राजा सीट

राजा सीट बेहद पॉपुलर स्पॉट है। ऐसा माना जाता है कि कुर्ग का राजा शाम के समय इस जगह पर बैठा करते थे। इसके लिए इस स्थान को राजा सीट कहा जाता है। इसके अलावा, सूर्योदय और सूर्यास्त का सूर्य देखने के लिए बेहद फेवरेट स्पॉट है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ राजा सीट देखने जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.