ये हैं नॉर्थ ईस्ट इंडिया के 10 बेस्ट वाइल्ड सफारी
अगर आप को वाइल्ड लाइफ से प्यार है तो हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया में बने उन दस नेशनल पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पहुंच कर आपको लगेगा कि आप किसी जन्न्त में आ गये हैं।
1- कंचन्दोंगा नेशनल पार्क
कंचन्दोंगा नेशनल पार्क सिक्किम का इकलौता ऐसा नेशनल पार्क है जो 850 स्क्वायर किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। यहां ढेरों प्रजातियां रहती है। स्नो लैपर्ड, हिमालयन ब्लैक बियर, रेड पांडा के साथ यहां आप को जंगली कुत्ता भी मिलेगा। यहां पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां हैं।
2- काजीरंगा नेशनल पार्क
काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को की वर्ल्उ हैरिटेज साइट् में आता है। यहां का वातावरण बहुत अनोखा है। ये पार्क 430 स्क्वायर किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। ये पार्क एक सींग वाले गेंडे के लिये प्रसिद्ध है। यहां आप को जंगली हाथी से लेकर लंगूर और सांपों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
3- डिब्रू साखोवा नेशनल पार्क
डिब्रू साखोवा नेशनल पार्क डिब्रू गढ़ और तिनसुखिया जिले में स्थित है। यहां ब्रम्हपुत्र नदी बहती है। यहां इसे डिब्रू नदी के नाम से भी जाना जाता है। नॉर्थ ईस्ट में ये सबसे बेहतरीन वाइल्ड डेस्टिनेशन है। ये पार्क 350 स्क्वायर किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। यहां जानवरों और पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां जंगली घोडे़ और भैंसे भी देखने को मिलते हैं।
4- मानस नेशनल पार्क
मानस नेशनल पार्क में आप को इंडियान गेंडा, चीता, लेपर्ड, असम रूफ्ड कछुआ, सुनहर लंगूर के साथ जानवरों की ढेरों प्रजातियां मिलेंगी। यहां आप को पक्षियों की 400 प्रजातियां और जानवरों की 55 प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां एशियन हाथी, चीतल, हिरन के साथ कई अन्य जानवर भी देखनें को मिलेंगे।
5- नमरी नेशनल पार्क
नमरी नेशनल पार्क में पेड़ों की 600 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। असम के सोनीपुर जिले में बना हुआ ये पार्क 200 स्क्वायर किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। यहां आप को हाथी देखने को मिलेंगे। इस पार्क में पक्षियों की ढेरों प्रजातियां पाई जाती हैं। ये पार्क नेचर लवर्स के लिये जन्नत से कम नहीं है।
6- ओरांग नेशनल पार्क
असम में बना ओरांग नेशनल पार्क 80 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। ये सोनितपुर जिले में बना है। ये पार्क ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे बसा है। यहां पर गेंडो की भारती तादाद है। इस पार्क में असम सरकार के साथ इंटरनेशनल रेनो फाउडेशन ने जानवरों के लिये कई प्रोजेक्ट चलाए। यहां आप को भालू, चीता और शेर के साथ कई और प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
7- बाल्फाक्राम नेशनल पार्क
नॉर्थ ईस्ट में मेघालस में बना बाल्फाक्राम नेशनल पार्क 220 किलोमीटर में फैला हुआ है। बाल्फाक्राम जिले में बना हुआ ये पार्क अपनी खूबसूरती के लिये जाना जाता है। यहा पर आने का सबसे सही वक्त अप्रैल से जून के बीच होता है। यहां आप को पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां देखने को मिलेंगी। ये जगह नेचर लवर्स के लिये जन्नत जैसी है।
8- नोकरैक नेशनल पार्क
मेघालय में बना नोकरैक नेशनल पार्क अपनी खुबसूरती के लिये जाना जाता है। ये पार्क गेरो की पहाडि़यों के बीच में बसा हुआ है। नॉर्थ ईस्ट का ये नेशनल पार्क फोटोग्राफी के लिये काफी प्रसिद्ध है। यहां के जंगल, नदियां और झरने आप को प्रकृति के इतने करीब ले जायेंगे कि आप भूल जायेंगे कि आप किसी नेशनल पार्क में बैठे हैं।
9- नामधापा नेशनल पार्क
अरुणाचल प्रदेश में बना नामधापा नेशनल पार्क नार्थ ईस्ट के सबसे बड़े वाइल्ड लाइफ नेशनल पार्क में से एक है। ये पार्क 1985 किलोमीठर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर इंडियन लेपर्ड, स्नो लेपर्ड, क्लाउडेड लेपर्ड और चीता पाया जाता है। यहां आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं। ये पार्क आप को प्रकृति के और भी नजदीक ले जायेगा।
10- शिरूई नेशनल पार्क
शिरूई नेशनल पार्क मणिपुर में स्थित है। ये पार्क कुछ विशेष प्रकार के पक्षियों और उनकी प्रजाति के लिये जाना जाता है। यहां पर आप को जानवरों की ढेरों प्रजातियां मिलेंगी। इस पार्क में घूमने के लिये मई और जून का महीना आप के लिये सबसे अच्छा होगा। यहां आप को फूलों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी।