पर्यटकों के लिए खोला गया टाइगर रिजर्व, जानें-सफारी के क्या हैं नए नियम
आने वाले सभी पर्यटकों को मास्क शील्ड और मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें चालक और गाइड्स भी शामिल हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। टाइगर रिजर्व की सफारी करने वालों के लिए खुशखबरी है। ख़बरों की मानें तो टाइगर रिजर्व को खोलने की तैयारी जोर-शोर से है और सभी तैयारियां पूरी भी कर ली गई हैं। इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। देश के चुनिंदा टाइगर रिजर्व को 10 जून से खोल दिया गया है। अगर आप टाइगर रिजर्व में जाने की सोच रह रहे हैं तो जाने से पहले नए नियमों को जरूर जान लें-
-टाइगर रिजर्व में प्रवेश द्वार पर पर्यटकों, चालकों और गाइड्स के शरीर का तापमान मापा जाएगा। अगर किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान औसत से अधिक रहता है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- आने वाले सभी पर्यटकों को मास्क शील्ड और मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें चालक और गाइड्स भी शामिल हैं।
-टाइगर रिजर्व के मुख्य द्वार पर सभी गाड़ियों का आने और जाने वक्त सैनिटाइज़ किया जाएगा।
-पर्यटकों को शारीरिक दूरी का ख्याल रखना होगा। अगर कुछ लोग एक ही परिवार से हैं तो भी सोशल डिस्टैंस मेंटेन रखना होगा। -गाड़ियों को सभी प्रवेश द्वार पर डिसइनफैक्टेंट किया जाना अनिवार्य है।
-सफारी गाड़ियों में पर्यटकों के लिए सीटों की संख्या पहले के अनुपात में 50 फीसदी कम रहेगी। -65 साल से अधिक उम्र और 10 दस साल से कम उम्र के बच्चों को टाइगर्स रिजर्व में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अटेंडर जन्म तिथि की पुष्टि के लिए पर्यटकों से आधिकारिक प्रमाण पत्र की मांग कर सकता है।
-टाइगर्स रिजर्व में लैब की सुविधा है। अगर किसी व्यक्ति को कोई भी परेशानी होती है तो उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी जाएगी।
गौरतलब है कि राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान और रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान को 10 जून से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। साथ ही कर्नाटक में नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान और बांदीपुर टाइगर्स रिजर्व को भी आज से खोल दिया गया है।