Move to Jagran APP

तीन साल के स्विस बच्चे ने रचा इतिहास, महज तीन दिन में पूरी की Piz Badile की चढ़ाई

जैक्सन के पिता का नाम लियो है जो कि 40 साल के हैं और माता का नाम जेस है जिनकी उम्र 41 साल है। दोनों पर्वतारोही हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 02:21 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 02:21 PM (IST)
तीन साल के स्विस बच्चे ने रचा इतिहास, महज तीन दिन में पूरी की Piz Badile की चढ़ाई
तीन साल के स्विस बच्चे ने रचा इतिहास, महज तीन दिन में पूरी की Piz Badile की चढ़ाई

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हर एक व्यक्ति का अपना सपना होता है, जिसे वह पूरा करने की पूरी कोशिश करता है। वहीं, कुछ लोग बचपन से पर्वतारोही बनने के सपने देखते हैं। इसके लिए वे बचपन से ही कठिन अभ्यास करते हैं। इस अभ्यास में उन्हें सफलता भी मिलती है। हालांकि, यह अभ्यास जोखिम भरा होता है, लेकिन जीवट किस्म के लोग कभी हार नहीं मानते हैं।

loksabha election banner

कुछ ऐसा ही नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब तीन साल के बच्चे ने 10 हजार फ़ीट की ऊंचाई चढ़कर इतिहास रच डाला। सुनने में जरा विचित्र लगता है कि क्या वाकई में तीन साल का बच्चा ऐसा कर सकता है ?  लेकिन बात सच है कि जब हम आप दुनिया की सैर करने के सपने देख रहे हैं। उस समय Jackson पर्वतारोही बनने का सपना देख रहा है।

metro.co.uk में छपी एक लेख के अनुसार, स्विज़रलैंड के Jackson Houlding ने यह कारनामा कर दिखाया है। जब Jackson ने अपनी बहन Freya के साथ मिलकर Piz Badile पहाड़ की चढ़ाई पूरी की। इसमें सबसे खास बात यह है कि दोनों ने महज तीन दिन में  Piz Badile की चढ़ाई पूरी की।  Piz Badile की ऊंचाई 10 हजार फ़ीट है। ऐसा लगता है कि Jackson Houlding को पर्वतारोही बनने की प्रेरणा परिवार से मिला है। Jackson Houlding  की बहन भी महज 7 साल की है।

हालांकि, इस चढ़ाई में उनके माता-पिता ने उनकी पूरी मदद की है। Jackson के पिता का नाम लियो है, जो कि 40 साल के हैं और माता का नाम जेस है, जिनकी उम्र 41 साल है। दोनों पर्वतारोही हैं और कई बार देश के भिन्न-भिन्न पहाड़ों की चढ़ाई पूरी की है।

इस बारे में लियो का कहना है कि उनकी बेटी ने बिना किसी मदद की चढ़ाई पूरी की है। जबकि जैक्सन ने मदद ली है और उसकी मदद भी की गई है। जेस ने यात्रा में बहुत बार जैक्सन को अपने पीठ पर बिठाकर चढ़ाई की है। इसके साथ जेस खाने पीने और जरूरतमंद चीज़ों को भी कैरी की है। जैक्सन और उसकी बहन फ्रेया का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.