Move to Jagran APP

हिमालय की गोद में कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए परफेक्ट हैं हिमाचल के ये 3 शहर

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इस राज्य में कई जगजाहिर पर्यटन स्थल हैं। काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल आते हैं। खासकर हिमाचल की राजधानी शिमला में सालोंभर भीड़ लगी रहती है। कोरोना महामारी के चलते कम संख्या में लोग घूमने आते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 07:15 PM (IST)
हिमालय की गोद में कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए परफेक्ट हैं हिमाचल के ये 3 शहर
हिमाचल प्रदेश में ही सांगला घाटी है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में ट्रैकिंग का ट्रेंड बढ़ा है। साथ ही लोग लॉन्ग ड्राइव पर जाकर कैंपिंग भी करते हैं। इसके लिए देशभर में कई स्पॉट हैं। हालांकि, हिमालय की गोद में कैंपिंग और ट्रैकिंग करने का अलग ही मजा है। दुनियाभर से लोग हिमालय की खूबसूरती देखने भारत आते हैं। अगर आप भी बरसात के दिनों में कैंपिंग पर जाने की सोच रहे हैं और हिमालय की गोद में कैंपिंग और ट्रैकिंग करना चाहते हैं, तो इन जगहों की जरूर सैर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इस राज्य में कई जगजाहिर पर्यटन स्थल हैं। काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल आते हैं। खासकर हिमाचल की राजधानी शिमला में सालोंभर भीड़ लगी रहती है। कोरोना महामारी के चलते कम संख्या में लोग घूमने आते हैं। सामान्य दिनों में शिमला में बहुत भीड़ रहती है। साथ ही हिमाचल में कई अन्य पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक कुल्लू है, जो हिमालय की गोद में बसा है। आप हॉलिडे सेलिब्रेट करने के लिए कुल्लू जा सकते हैं। साथ ही कुल्लू में कैंपिंग भी कर सकते हैं।

सांगला घाटी, हिमचाल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में ही सांगला घाटी है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बहुत कम लोगों को सांगला घाटी के बारे में पता है। अगर आप भीड़भाड़ से बचकर कैंपिंग करना चाहते हैं, तो सांगला घाटी की सैर करें। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2600 मीटर है। इस घाटी के पीछे कैलाश की चोटी है। कैंपिंग के लिए सांगला घाटी जा सकते हैं।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर भागदौड़ भरी ज़िंदगी से बाहर निकल शांतिप्रिय स्थान की तलाश में हैं, तो धर्मशाला परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह एक हिल स्टेशन है। धर्मशाला में कैंपिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। जब कभी मौका मिले, कैंपिंग के लिए धर्मशाला जरूर जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.