कम बजट में दिल्ली के आसपास घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं ये जगहें
बरसात के मौसम में पहाड़ी जगहों पर जाने से बचना चाहिए। हालांकि जब बात शिमला की आती है तो आप मानसून में भी शिमला की सैर कर सकते हैं। पर्यटक हर मौसम में शिमला घूमने आते हैं। वहीं शिमला में सभी सुविधा उपलब्ध है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून के दस्तक देने के साथ ही देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस मौके पर लोग बारिश में भींगकर मानसून सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, कई लोग मानसून का मजा उठाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी जुलाई के महीने में मानसून वेकेशन पर जाना चाहते हैं, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों पर जा सकते हैं। इन जगहों की बड़ी खासियत यह है कि कम बजट में आप इन जगहों की सैोर कर सकते हैं। आइए, इन डेस्टिनेशन के बारे में सबकुछ जानते हैं-
शिमला
बरसात के मौसम में पहाड़ी जगहों पर जाने से बचना चाहिए। हालांकि, जब बात शिमला की आती है, तो आप मानसून में भी शिमला की सैर कर सकते हैं। पर्यटक हर मौसम में शिमला घूमने आते हैं। वहीं, शिमला में सभी सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आप जुलाई के महीने में शिमला घूमने जा सकते हैं। शिमला में घूमने के लिए काली बाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर, रिज, संकट मोचन, तारादेवी, समर हिल आदि प्रमुख जगह हैं।
ऋषिकेश
ऋषिकेश धार्मिक स्थल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश आते हैं। अगर आप कम बजट में परिवारवालों के साथ ट्रिप का आनंद उठाना चाहते हैं, तो ऋषिकेश बेस्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी 270 किलोमीटर है। सड़क यात्रा कर भी आप ऋषिकेश जा सकते हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, स्वर्ग आश्रम, नीलकण्ठ महादेव मन्दिर, भरत मन्दिर, लक्ष्मण झूला, वशिष्ठ गुफा, गीता भवन, मोहनचट्टी आदि जगहों पर जा सकते हैं।
नैनीताल
पर्यटकों के लिए उत्तराखंड आकर्षण का केंद्र है। कम बजट में उत्तराखंड घूमना चाहते हैं, तो नैनीताल की सैर कर सकते हैं। बरसात के दिनों में नैनीताल की खूबसूरती देखने लायक रहती है। आप नैनीताल में नैना देवी मंदिर, नैनी झील, मल्ली ताल, मॉल रोड, एरियल रोपवे घूमने जा सकते हैं।