Summer Holiday Destinations: इन पैसा वसूल जगहों पर जाकर बनाएं गर्मियों की छुट्टियों को यादगार
Summer Holiday Destinations गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को वॉटर पार्क ले जाने की जगह क्यों न ऐसी जगह ले जाएं जहां उनके साथ आप भी एंजॉय कर सकें और रिलैक्स हो जाएं। तो इसके लिए यहां दिए गए डेस्टिनेशंस हैं बेस्ट।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Summer Holiday Destinations: काफी वक्त से फैमिली के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन कहां जाए, जहां बच्चों के साथ आप भी फुल एंजॉय कर पाएं, इसे लेकर कन्फ्यूज़ हैं तो यहां दिए गए ऑप्शन्स पर डालें एक नजर। जो यकीनन आपके ट्रिप को बना देंगे यादगार।
1. पुड्डुचेरी
पुडुचेरी के रॉक बीच पर भी आपको वही नजारा देखने को मिलेगा जो गोवा और मुंबई के बीचों पर होता है। यह बीच भी काफी खूबसूरत है। फैमिली और पार्टनर के साथ एंजॉय करने के लिए बेस्ट है ये बीच।
2. सेंट मैरी आइलैंड
कर्नाटक के इस बीच को घूमने का भी प्लान आप इस वक्त बना सकते हैं। इस बीच को नारियल आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। जो मालपे के तट पर अरब सागर में चार छोटे आइलैंड का एक ग्रूप है। एंजॉयमेंट और फोटोग्राफी दोनों करने का भरपूर मौका मिलेगा यहां। बीच के अलावा कर्नाटक में और भी कई खूबसूरत नजारे हैं जो आपके ट्रिप को बना देंगे यादगार।
3. मारवांथे बीच
कर्नाटक के इस बीच को देखना वाकई एक अलग तरह का एक्सपीरियंस है क्योंकि यहां अरब सागर और सौपर्णिका नदी का मिलन होता है। यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी है। जो मौका देता है सैलानियों को घूमने के साथ फोटोग्राफी का भी।
4. गोल्डन बीच
इस बीच की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए ओडिशा आना पड़ेगा। ये इंडिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक है। सोलो ट्रिप पर हों या फिर फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना रहे हैं। दोनों ही लिहाज से ये जगह है बेस्ट।
5. पापनासम बीच
केरल में भी एक ऐसा बीच है जहां आप इस समय फुट टू एंजॉय कर सकते हैं। वो है पापनासम बीच, प्राकृतिक झरनों और चट्टानों के घिरे हुए इस बीच की खूबसूरती गजब की है।
6. धनुषकोडी
तमिलनाडु के इस बीच पर बाकी बीच जितनी भीड़भाड़ नहीं रहती जिस वजह से ये ज्यादा साफ-सुथरा है। इस बीच की कुछ अपनी धार्मिक मान्यताएं भी हैं। तो यहां भी घूमने का प्लान आप बना सकते हैं।
Pic credit- pexels