Move to Jagran APP

Dussehra 2019: श्रीलंका की इन जगहों पर भी मनाया जाता है दशहरा, देखना न करें मिस

Dussehra 2019 दशहरे की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं इससे बाहर भी कई जगहों पर देखने को मिलती है जैसे श्रीलंका। तो इस मौके पर श्रीलंका में बसी इन जगहों की सैर रहेगा यादगार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 12:14 PM (IST)
Dussehra 2019: श्रीलंका की इन जगहों पर भी मनाया जाता है दशहरा, देखना न करें मिस
Dussehra 2019: श्रीलंका की इन जगहों पर भी मनाया जाता है दशहरा, देखना न करें मिस

भगवान राम की रावण पर जीत संसार को असुरों से मुक्ति दिलाना था और इसी जीत को भारत में रावण का पुतला दहन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण का भी पुतला जलाया जाता है। लंका पर जीत के बाद वहां की प्रजा रावण के अत्याचारों से मुक्त हुई। राम-सीता और लक्ष्मण की घर वापसी पर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दीयों से जगमग अयोध्या जैसा ही नजारा आप श्रीलंका आकर भी देख सकते हैं।

loksabha election banner

श्रीलंका में दशहरा

भारत की ही तरह श्रीलंका में भी दशहरे का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान की पूजा, भक्ति गीत सुनने के साथ लोग एक-दूसरे से मिलते और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। यहां भगवान राम को समर्पित कई मंदिर भी हैं। जहां आकर आप दशहरे का अनोखा एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

दशहरे के मौके पर श्रीलंका घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

श्री अजनेया मंदिर   

कोलंबो से 45 मिनट की ड्राइव करके आप इस मंदिर पहुंच सकते हैं। जो राम भक्त हनुमान को समर्पित है और हिंदुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आपको पंचमुखी हनुमान की मूर्ति देखने को मिलेगी। इनके अलावा और भी कई देवी-देवता विराजमान हैं।  

सीता अम्मन मंदिर 

ये श्रीलंका की ऐसी जगह है जहां मां सीता को बंदी बनाकर रखा गया था। नुवारा एलिया से महज 5 किमी की दूरी पर स्थित है ये जगह। 5000 साल पुराने इस मंदिर को दशहरे के अलावा ऐसे भी जब आप श्रीलंका आएं तो घूमना मिस न करें।

कटारागामा मंदिर 

यह मंदिर भगवान कार्तिकेय सुब्रहमण्यम को समर्पित है जो इंद्र के कहने पर युद्ध में भगवान राम की मदद के लिए गए थे जिन्होंने रावण के ब्रह्मास्त्र से राम की रक्षा की थी।

दिवूरोमपोला मंदिर

सीता एलिया से महज 15 किमी दूर स्थित है ये मंदिर, जहां माता सीता की अग्निपरीक्षा हुई थी। तो ये जगह भी बहुत ही खास है। तो श्रीलंका आकर इस खास जगह को भी देखना बिल्कुल मिस न करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.