Places To Visit During Diwali 2019: दिवाली के लंबे वीकेंड पर इन 4 शहरों के लिए बनाएं ट्रिप!
Places To Visit During Diwali 2019 दिवाली पर चार दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। तो क्यों न सामान पैक कर एक ऐसी जगह चुनें जहां बिना किसी चिंता के सुकून से कुछ दिन गुज़ारे जा सकें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Places To Visit During Diwali 2019: दिवाली अब सिर्फ कुछ ही दिन दूर रह गई है। ये त्योहार रोशनी और खुशी के साथ इस साल एक लंबा वीकएंड भी लेकर आया है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मनाने में विश्वास नहीं रखते, तो आपके पास घूमने जाने के लिए बेस्ट समय है।
आपको दिवाली के इस मौके पर चार दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। तो क्यों न अपना सामान पैक करें और एक ऐसी जगह चुनें जहां बिना किसी चिंता के सुकून से कुछ दिन बिताए जा सकें। चलिए निकलते हैं सैर पर।
इस दिवाली आप क्यों न पहाड़ों या फिर समुद्र के किनारे पर जाएं या फिर कोई ऐसी जगह जो संस्कृति से समृद्ध हो। अगर आप इस वीकेंड ट्रिप के लिए ऐसी ही जगह ढूंढ़ रहे हैं तो हम आपको कुछ विकल्प दे रहे हैं।
उदयपुर
राजस्थान के इस शाही शहर का नज़ारा रोशनी के इस त्योहार के दौरान जादुई हो जाता है। पतली गलियों, भव्य किले और महल, स्थानीय बाज़ार और शानदार हवेलियां दीपावली के लिए जगमगा उठते हैं जो इनकी भव्यता और मध्ययुगीन आकर्षण को बढ़ा देती है। अगर आप तलाब के इस शहर में दिवाली के दौरान जाते हैं तो आपको बिल्किल अलग तरह का अनुभव होगा। सिटी पैलेस, लेक पिचोला और जगमंदिर जैसी जगहें और भी खूबसूरत लगने लगती हैं। आप उदयपुर में स्थानीय मेलों में जा सकते हैं और वहीं की संस्कृति और खाने का लुफ्त उठा सकते हैं।
कैसे पहुंचें: आप दिल्ली से उदयपुर के लिए सीधे बस ले सकती हैं, जिसका टिकट 900 रुपए से शुरू होता है।होटल: यहां होटेल रूम 500 रुपए प्रति रात के हिसाब मिल जाएगा।
चकराता
कुछ समय दिल्ली के प्रदूषण और धूल से दूर जाना है तो पहाड़ों पर चकराता जाएं। यह छोटा सा शहर यमुनौत्री के रास्ते में आता है। यह हरे-भरे पेड़, हरियाली और सुकून देने वाली चोटियों के लिए जाना जाता है। गड़वाल के इस खूबसूरत धीमें शहर में आपको लुभावने नज़ारों से विचलित करने के लिए कोई बज़ार, शोर-शराबे वाले रेस्टॉरेंट नहीं हैं। शहर के शोर से दूर जाने के लिए यहां जाना अच्छा होगा।
कैसे पहुंचें: आप दिल्ली से मसूरी तक की सीधी बस ले सकते हैं और वहां से आपको चकराता के लिए बस बदलनी होगी। इस पूरे सफर के लिए आपको 500 रुपए तक कि टिकट मिल जाएगी।
होटल: यहां होटेल रूम 600 रुपए प्रति रात के हिसाब मिल जाएगा।
गोवा
अगर आप मुंबई या उसके आसपास रहते हैं तो गोवा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मुंबई में इस साल दीवाली के दौरान बारिश होने के आसार हैं। ऐसे त्योहार के इस मौसम में मज़े करने के लिए आप गोवा जा सकते हैं। देश के इस पार्टी कैपिटल में दिवाली बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है। स्थानीय लोग दानव, नरकासुर के पुतलों का निर्माण करते हैं और फिर इसे सड़कों पर परेड करवाते हैं, आखिर में इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनाने के लिए जला दिया जाता है।
कैसे पहुंचें: आप मुंबई से गोवा के लिए सीधी बस ले सकते हैं। इसका किराया 1,100 रुपए तक का पड़ेगा।
होटल: यहां होटेल रूम 1,500 रुपए प्रति रात के हिसाब मिल जाएगा।
सुंदरबंस
प्रकृति प्रेमियों के लिए सुंदरबेस एक स्वर्ग से कम नहीं है। यह विचित्र और कोहरे से छाई रहने वाली जगह है जहां आप प्रकृति की सुंदरता को सारा दिन निहार सकते हैं। ये पार्क, सात नदियों से घिरा हुआ है, सुंदरबंस बड़ी संख्या में खूबसूरत शाही बंगाल बाघों का घर है।
कैसे पहुंचें: आप कोलकाता से यहां पहुंचने के लिए कैब बुक कर सकते हैं। इसका किराया 3000 रुपए तक का है।होटल: यहां होटेल रूम 900 रुपए प्रति रात के हिसाब मिल जाएगा।