Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस के दिन घूमने के लिए दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं

आप स्वतंत्रता दिवस के दिन देवी मां के दर्शन हेतु छतरपुर मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर दक्षिण दिल्ली में स्थित है। इस मंदिर का परिसर बहुत बड़ा है। इस मंदिर में मां कात्यानी की प्रतिमा स्थापित है। साथ ही कई अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 09:24 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस के दिन घूमने के लिए दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं
बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते लगातार दूसरे साल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर व्यापक असर पड़ा है। लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। अगर आप कोरोना महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस के दिन घूमने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली की इन जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

छतरपुर मंदिर

आप स्वतंत्रता दिवस के दिन देवी मां के दर्शन हेतु छतरपुर मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर दक्षिण दिल्ली में स्थित है। इस मंदिर का परिसर बहुत बड़ा है। इस मंदिर में मां कात्यानी की प्रतिमा स्थापित है। साथ ही कई अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं। पूर्णिमा के दिन मां कात्यानी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण मां कात्यानी का शयन कक्ष है। इस कक्ष में मां के लिए सभी चीजें उपलब्ध हैं। मंदिर की तरफ से भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।

लोदी गार्डन

इसे सबका गार्डन कहा जाता है। इस गार्डन में किताब पढ़ने वाले, एक्सरसाइज करने वाले, वाकिंग करने वाले लोग अक्सर आते हैं। रोजाना काफी संख्या में लोग लोदी गार्डन घूमने आते हैं। आप स्वतंत्रता दिवस के दिन घूमने के लिए लोदी गार्डन जा सकते हैं।

बंगला साहिब गुरुद्वारा

बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु बंगला साहिब गुरुद्वारा मत्था टेकने आते हैं। यहां रोजाना लंगर चलता है। इसमें श्रद्धालु और जरूरतमंदों को प्रसादम (भरपेट भोजन) खिलाया जाता है। दिल्ली में यह सबसे बड़ा गुरुद्वारा है। इस गुरूद्वारे में आप बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

इंडिया गेट

अगर आप रिपब्लिक डे को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो इंडिया गेट जा सकते हैं। इंडिया गेट को दिल्ली की धड़कन कहा जाता है। यहां आप स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं। साथ ही बेहतरीन सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। आप अपने परिवारजनों के साथ इंडिया गेट की सैर कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.