Move to Jagran APP

IRCTC लाया है जापान घूमने का बड़ा मौका, इतने रुपए का है पैकेज!

IRCTC Japan Package IRCTC के इस पैकेज का नाम है जॉयेज़ ऑफ जापान। छह रात और सात दिनों के इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट लंच और डिनर की सुविधा भी शामिल है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 04:49 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 10:00 AM (IST)
IRCTC लाया है जापान घूमने का बड़ा मौका, इतने रुपए का है पैकेज!
IRCTC लाया है जापान घूमने का बड़ा मौका, इतने रुपए का है पैकेज!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Japan Package: उगते सूरज का देश जापान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और यही वजह है कि इसे 'लैंड ऑफ द राइजिंग सन' कहा जाता है। जापान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पानी के घिरा हुआ देश है और जिसमें लगभग 6,852 द्वीप शामिल हैं। जापान के दो-तिहाई इलाके पर खूबसूरत पहाड़ फैले हुए हैं, जहां कई गर्म झरने भी मौजूद हैं। वहीं प्लेन इलाके में जापान काफी एडवांस्ड देश है। सैलानियों को जापान की परंपरा और संस्कृति भी खूब लुभाती है। अगर आपकी भी जापान घूमने की इच्छा है तो IRCTC एक अच्छा ऑफर लेकर आया है।

prime article banner

आइए जानें इस पैकेज में क्या-क्या है शामिल

IRCTC के इस पैकेज का नाम है 'जॉयेज़ ऑफ जापान'। छह रात और सात दिनों के इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी शामिल है। IRCTC की वेबसाइट के अनुसार, ये टूर अगले साल 26 फरवरी को शुरू होगा। यह टूर पैकेज मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होगा। इस पैकेज के तहत यात्री जापान की राजधानी टोक्यो के अलावा माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका, क्योटो की सैर कर सकेंगे।

यात्री अगले साल 2021 में 26 फरवरी को रात 10 बजे मुंबई से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे और 11-12 घंटे की यात्रा के बाद 27 फरवरी को टोक्यो पहुंचेंगे। वहां घूमने के बाद यात्रियों को माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका और क्योटो घुमाते हुए तीन मार्च को वापस टोक्यो लाया जाएगा, जहां से सुबह 11:45 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना होगी और शाम 06:25 बजे यात्री मुंबई लैंड करेंगे।

कितना होगा खर्च

इस पैकेज के लिए आप अगर अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो थोड़ा महंगा पड़ेगा। जबकि दो या दो से ज्यादा व्यक्तियों के लिए खर्च कम हो जाएगा।

एक व्यक्ति - 2,06,000 रुपए प्रति व्यक्ति

दो व्यक्ति - 1,72,000 रुपए प्रति व्यक्ति

तीन व्यक्ति - 1,72,000 रुपए प्रति व्यक्ति

अगर आप पूरे परिवार के साथ जाना चाहते हैं तो वह भी संभव है लेकिन छोटे बच्चों को किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी।

दो से 11 साल के बच्चों के लिए:

एक्स्ट्रा बेड के साथ- 1,72,000  रुपए

बिना बेड के- 1,38,000 रुपए

आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.