Move to Jagran APP

Independence Day 2021- In Pics: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगमगा उठीं देश की ये ऐतिहासिक और मशहूर इमारतें!

Independence Day 2021 In Pictures भले ही इस बार भी भव्य समारोह न हो पाया हो लेकिन फिर भी देशभर के शहरों के आइकॉनिक इमारतों को तिरंगे के रंगों में रंगा गया। आप भी देखें ये खूबसूरत तस्वीरें।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 11:49 AM (IST)
Independence Day 2021- In Pics: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगमगा उठीं देश की ये ऐतिहासिक और मशहूर इमारतें!
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगमगा उठीं देश की ये ऐतिहासिक और मशहूर इमारतें!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2021: आज देश राष्ट्रीय पर्व का जश्न मना रहा है। भारत को आज यानी 15 अगस्त के दिन आज़ाद हुए 75 साल हो गए। आज ही के दिन साल 1947 में भारत को अंग्रेज़ी की गुलामी से लंबे लड़ाई के बाद आज़ादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस ऐसा मौका है, जो हमें उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता हैस जिन्होंने अंग्रेज़ों से लोहा लिया था। उनके खिलाफ डटकर खड़े रहे, आज उन्हीं की कुर्बानियों की वजह से हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

loksabha election banner

आमतौर तो इस मौके पर देशभर में तमाम तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। भले ही इस बार भी भव्य समारोह न हो पाया हो, लेकिन फिर भी देशभर के शहरों के आइकॉनिक इमारतों को तिरंगे के रंगों में रंगा गया। आप भी देखें ये खूबसूरत तस्वीरें।

शनिवार को नई दिल्ली में राजपथ पर 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर तिरंगे से जगमगाते राष्ट्रपति भवन का एक दृश्य। (ANI Photo)

श्रीनगर के लाल चौक पर शनिवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाते जीरो ब्रिज का नज़ारा।

शनिवार को नई दिल्ली में विजय चौक पर 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर संसद का एक दृश्य तिरंगे से जगमगा उठा।

हैदराबाद में शनिवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे से जगमगा उठा चारमीनार का नज़ारा।

 

कोलकाता में भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर हेरिटेज बिल्डिंग भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रंग गई थी।

बॉम्बे नगर निगम भवन (एल) और छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस (सीएसटी) 14 अगस्त, 2021 को मुंबई में देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से जगमगाते हुए दिखाई दिए।

शनिवार को मुंबई में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इमारत भी तिरंगे के रंग में रंगी दिखी।

ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल संग्रहालय भी तिरंगे की रौशनी से जगमगा उठा। कुछ ऐसी थी जयपुर में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या।

75वीं स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर रोशन हुई जयपुर में स्थित राजस्थान विधानसभा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.