Move to Jagran APP

जब हैंग हो जाए मन तो घूम आएं ये 10 बर्ड सेंचुरी, हवा हो जाएगा आपका डिप्रेशन

अगर आप नेचर लवर हैं और आपको पक्षियों को देखने का शौक है तो हम आपके लिए भारत की दस सबसे बेहतरीन बर्ड सेंचुरी खोज कर लाए हैं। जहां जाकर आप खुद को प्रकृति के नजदीक पाएंगे।

By prabhapunj.mishraEdited By: Published: Tue, 19 Sep 2017 11:04 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 06:39 PM (IST)
जब हैंग हो जाए मन तो घूम आएं ये 10 बर्ड सेंचुरी, हवा हो जाएगा आपका डिप्रेशन
जब हैंग हो जाए मन तो घूम आएं ये 10 बर्ड सेंचुरी, हवा हो जाएगा आपका डिप्रेशन

1- भरतपुर बर्ड सेंचुरी

loksabha election banner

भरतपुर बर्ड सेंचुरी को केवलादेव नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। भरतपुर बर्ड सेंचुरी भारत की सबसे प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी में से एक है। इसे यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट में शामिल किया गया है। यहां पक्षियों की 360 प्रजातियां पाई जाती हैं। यह सेंचुरी सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक खुलती है। यहां आप को पक्षियों की ढेरों प्रजातियां देखने को मिलेंगी। 

 

2- सुल्‍तानपुर बर्ड सेंचुरी

सुल्‍तानपुर बर्ड सेंचुरी हरियाणा में स्थित है। ये बर्ड रिजर्व के तौर पर फेमस है। यहां पर आप को निवासी और प्रवासी पक्षियों की 250 से भी ज्‍यादा प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां पर साइबेरिया, रसिया, टर्की और ईस्‍टर्न यूरोप से सर्दियों के मौसम में भारी तादद में पक्षी आते हैं। ये बर्ड सेंचुरी सुबह 6 बजे से शा‍म को 4.30 तक खुलती है। 

 

3- सलीम अली बर्ड सेंचुरी

सलीम अली बर्ड सेंचुरी का नाम ऑर्नीथोलॉजिस्‍ट सलीम मोईजुद्दीन अब्‍दुल अली के नाम पर रखा गया है। गोवा के चोराओ आइसलैंड पर ये सेंचुरी बसी है। यहां मांडोवी नदी बहती है। सलीम अली बर्ड सेंचुरी भारत की सबसे प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां पक्षियों की सैकड़ो प्रजातियां पाई जाती हैं। आप यहां पर सुबह 6 से शाम 6 के बीच कभी भी आ सकते हैं। 

 

4- कुमारकोम बर्ड सेंचुरी

कुमारकोम बर्ड सेंचुरी केरल में वेम्बानाड लेक के किनारे बसी हुई है। यहां हर ओर सिर्फ हरी घास नजर आती है। ये सेंचुरी 14 एकड़ में फैली हुई है। ये भारत की सबसे खूबसूरत बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां आप को निवासी और मौसमी पक्षियों की ढेरों प्रजातियां देखने को मिलेंगी। कुमारकोम में पक्षियों को देखना सबसे रोमांचक अनुभव होता है। यहां साईबेरिया और रसिया से कई पक्षियों की प्रजातियां आती हैं। यहां आप कभी भी सुबह 6 बजे से शाम को 6 बजे तक आ सकते हैं। 

 

5- वेदंथंगल बर्ड सेंचुरी

वेदंथंगल बर्ड सेंचुरी कांचीपुरम में स्थित है। वेदंथंगल का अर्थ होता है शिकारियों का गांव। तमिलनाडु में बनी ये बर्ड सेंचुरी भारत की सबसे खूबसूरत बर्ड सेंचुरी में से एक है। 30 एकड़ में फैली ये बर्ड सेंचुरी यहां की सबसे पुरानी और छोटी बर्ड सेंचुरी है। हर साल यहां 40 हजार से भी अधिक पक्षी आते हैं। अक्‍टूबर से जनवरी के बीच में इस बर्ड सेंचुरी में घूमने का सबसे बेहतरीन मौका होता है। आप यहां कभी भी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आते हैं। 

 

6- कौण्डिन्या बर्ड सेंचुरी

कौण्डिन्या बर्ड सेंचुरी आंध्र प्रदेश में स्थित है। ये हॉर्सली हिल्‍स से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह जन्‍नत से कम नहीं है। हर भरा जंगल पक्षियों को आर्कषित करता है। जीवंत और समृद्ध जैव विविधता के तौर पर ये भारत की सबसे बेहतरीन बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं। जिन्‍हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां आप सुबह से शाम तक किसी भी समय आ सकते हैं। 

 

7- चिल्‍का लेक बर्ड सेंचुरी 

ओडिसा की प्रसिद्ध चिल्‍का लेक के किनारे पर बसी हुई चिल्‍का लेक बर्ड सेंचुरी की खूबसूरती चंद शब्‍दों में बयां नहीं की जा सकती है। चिल्‍का एशिया की सबसे बड़ी झील है। ये कई प्रवासी पक्षियों का घर है। यहां आप को पक्षियों की सैकड़ों प्रकार की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। हर साल हजारों की संख्‍या में सैलानी चिल्‍का लेक घूमने आते हैं। आप यहां पर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक आ स‍कते हैं। 

 

8- मयानी बर्ड सेंचुरी 

मयानी बर्ड सेंचुरी महाराष्‍ट्र के वदूज गांव में स्थित है। यह एक आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र है जो जैव विविधताओं में समृद्ध है। मयानी बर्ड सेंचुरी नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां पर आप को पक्षियों की ढेरों प्रजातियां देखने को मिलेंगी। मयानी में बर्ड सेंचुरी का मजा लेने के लिए वैसे तो नवंबर से जनवरी का महीना सबसे बेहतरीन होता है पर यहां पर आप सुबह से शाम तक कभी भी आ सकते हैं। 

 

9- कच्छ ग्रेट इंडिया बर्ड सेंचुरी

कच्छ ग्रेट इंडिया बर्ड सेंचुरी गुजरात में स्थित है। ये भारत की सबसे प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां पर ज्‍यादातर पक्षी ऐसे होते हैं जिनकी गर्दन लंबी होती है। जैसे ऑस्ट्रिच और कई अन्‍य पक्षी। यहां आप को पक्षियों की ढेरों प्रजातियां देखने को मिलेगी। ये बर्ड सेंचुरी नेचर लवर्स के लिए जन्‍नत से कम नहीं है। आप यहां सुबह से लेकर शाम के बीच कभी भी आ सकते हैं। 

 

10- नल सरोवर बर्ड सेंचुरी

अहमदाबाद से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नल सरोवर बर्ड सेंचुरी भारत की सबसे बड़ी वाटर बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां पर पानी में रहने वाले पक्षी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जिन निवासी या प्रवासी पक्षियों को नदी या झील का किनारा पसंद होता है ऐसे पक्षी यहां हजारों की संख्‍या में नजर आते हैं। बर्ड लवर्स के लिए ये जगह जन्‍नत से कम नहीं है। आप यहां किसी भी मौसम में सुबह 6 से शाम 6 बजे के बीच आ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.