ऊटी की हसीन वादियों में लीजिए दुनिया की बेहतरीन चाय की चुस्कियां व चॉकलेट का स्वाद
ऊंटी में खान-पीन का कल्चर काफी हद तक वेस्टर्न है मतलब यहां सड़कों पर कैफे और कॉन्फेक्शनरी की भरमार देखने को मिलती है। मीठा और नॉन-वेज खाने वालों को ये जगह बहुत पसंद आती है।
ऊटी अंग्रेजों की खोज है, इसलिए यहां आपको कई बेहतरीन बेकरी और कन्फेक्शनरी स्टोर मिलेंगे। अगर आप मीठा पसंद करते हैं तो किंग स्टार कन्फेक्शनरी पर जरूर जाएं। किंग स्टार वर्ष 1942 से चॉकलेट बना रहे हैं। इनके बनाए चॉकलेट दूर-दूर तक मशहूर हैं। यहां के मार्शमेलो, सिनेमन पाई और कुकीज आपका दिल जीत लेंगे। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको शुद्ध तमिल खाना बड़े आराम से मिल जाएगा। यहां रेलवे स्टेशन के पास कई छोटे-छोटे भोजनालय हैं, जो केले के पत्ते पर दक्षिण भारतीय भोजन परोसते हैं। यदि आप बिरयानी के शौकीन हैं तो आप यहां के हैदराबाद बिरयानी हाउस की बिरयानी जरूर ट्राई करें। इनके आउटलेट पूरे शहर में बने हुए हैं। ठंड के मौसम में यहां का बारबेक्यू सैलानियों को बहुत पसंद आता है। यहां आपको भारतीय मांसाहारी पकवानों के अलावा लेबनीज, मोरक्कन और मिडिल ईस्ट फूड भी खाने को मिलेंगे। अगर आप इटैलियन फूड पसंद करते हैं तो क्लब रोड स्थित प्लेस टु बी रेस्टोरेंट कैफे में जरूर जाएं। यहां फायर वुड पर पका पिला आपको बहुत पसंद आएगा।
खाने-पीेने की दूसरी मशहूर जगहें
कबाब कॉर्नर
कबाब कॉर्नर में आकर आप ऊटी का बेस्ट कबाब खा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यहां नॉनवेजिटेरियन से लेकर वेजिटेरियन हर तरह के कबाब मिलते हैं। ग्रिल्ड मटन, लैंब, चिकन के कबाब की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।
शिंको चाइनीज़ रेस्टोरेंट
ऊटी में कमीश्नर स्ट्रीट पर बने इस रेस्टोरेंट में आप हर तरह के चाइनीज़ फूड को एन्जॉय कर सकते हैं। वो भी बहुत सस्ते में। इस स्ट्रीट फूड ज्वाइंट में आपको शहर का सबसे बेस्ट पोर्क मीट खाने को मिलेगा। इसके अलावा आप चिकन, बीफ और फिश भी ऑर्डर कर सकते हैं। हां नूड्ल्स खाना तो बिल्कुल न मिस करें।
साइडवॉक कैफे
ये जगह बेहतरीन क्वालिटी के पिज्जा और चॉकलेट के लिए मशहूर है। जहां आप एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के पिज्जा का स्वाद ले सकते हैं। जिनमें फायरवुड पिज्जा, स्पिनेच, पोपोई और जैन पिज्जा सबसे डिमांडिंग है। चॉकलेट की बात करें तो रम और किशमिश, वालनट, काजू और बादाम खास हैं।
किंगस्टार कनफेक्शनरी
ऊटी में बेकिंग प्रोडक्ट्स बहुत खाए जाते हैं। वैसे तो इन्हें आप ऊटी के किसी भी स्ट्रीट फूड ज्वाइट पर टेस्ट कर सकते हैं लेकिन अगर क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते तो किंगस्टार आएं। जहां घर के बने बिस्कुट, केक और भी दूसरे बेकरी आइटम्स आसानी से मिल जाएंगे। शुगर फ्री चॉकलेट्स भी यहां अवेलेबल है।
चॉकलेट और चाय की शॉपिंग
एडम्स फाउंटेन के आसपास ही फैला हुआ है ऊटी का छोटा मगर भरा-पूरा बाजार, जहां रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर सैलानियों की फरमाइशों तक का लगभग हर सामान उपलब्ध हो जाता है। इस बाजार में खाने-पीने के कई ठिकाने मौजूद हैं। आप यहां से ब्रांडेड कपड़े, जूते और खूब सारी चॉकलेट और चाय खरीद सकते हैं।