Move to Jagran APP

मुंबई के इन टेस्टी स्ट्रीट फूड्स का स्वाद नहीं मिलेगा चखने को कहीं और

इंडिया के कुछ शहर खासतौर से अपने खानपान के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है मुंबई। जहां आपको खाने-पीने की कोई कमी नहीं होगी फिर चाहे आप वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 02:33 PM (IST)
मुंबई के इन टेस्टी स्ट्रीट फूड्स का स्वाद नहीं मिलेगा चखने को कहीं और
मुंबई के इन टेस्टी स्ट्रीट फूड्स का स्वाद नहीं मिलेगा चखने को कहीं और

मुंबई में गणेश चतुर्थी महोत्सव देखने आएं या विसर्जन का अद्भुत नजारा, यहां के मशहूर और अनगिनत डिशेज़ में से कुछ एक खास डिशेज़ को तो चखना बिल्कुल भी न भूलें। मुंबई जितना अपने बीचों के लिए फेमस है उतना ही अपने खानपान के लिए भी। रगड़ा पेटीस हो, पाव-भाजी या फिर वड़ा पाव, जो स्वाद यहां आपको चखने को मिलेगा वैसा शायद ही कहीं दूसरी जगह मिले। ये जगह अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए भी जाना जाता है इसलिए मुंबई आकर कुछ खास डिशेज़ को चखना बिल्कुल भी न मिस करें। जानते हैं इनके बारे में।   

loksabha election banner

वड़ा पाव

मुंबई आकर वड़ा पाव का स्वाद नहीं चखा तो बहुत कुछ मिस किया। वैसे तो अब कई जगहों पर वड़ा पाव खाने को मिलता है लेकिन मुंबई के वड़े पाव की बात ही अलग है। रेस्टोरेंट से लेकर बीच तक हर एक जगह इसका स्वाद लिया जा सकता है। बन ब्रेड (पाव) के अंदर आलू का वडा होता है। जिसे खट्टी-मीठी चटनी और फ्राइड मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।

मिसल पाव

करी पत्ते, आलू भाजी, पोहा, बारीक कटे प्याज और टमाटर से मिलकर बनने वाली ये डिश मुंबई के पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। जिसे पाव और दही के साथ सर्व किया जाता है।

पाव भाजी

मुंबई के स्ट्रीट फूड्स की एक और मशहूर डिश है पाव-भाजी। आलू, गोभी, मटर, गाजर, प्याज और टमाटर से मिलकर बनने वाली भाजी को मक्खन लगे पाव के साथ परोसा जाता है। भाजी में ऊपर से डाला जाने वाला मक्खन इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का काम करता है।

रगड़ा पेटीस

मुंबई जाएं तो रगड़ा पेटीस तो जरूर ट्राय करें। रगड़ा जो काबुली चनों से बना होता है और पेटीस जो आलू को मैश कर डीप फ्राई किया जाता है। रगड़े को पेटीस में मिक्स कर ऊपर से बारीक कटे प्याज, इमली की चटनी और हरी चटनी के साथ खाया जाता है।

भेलपुरी और सेवपुरी

मुंबई में वेजिटेरियन्स डिश में शामिल भेलपुरी और सेवपुरी भी बहुत ही पॉप्युलर स्ट्रीट फूड है। भेलपुरी, मराठी चाट की वैराइटी है जिसे चिवड़े, सब्जियों और इमली की खट्टी चटनी के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। वहीं सेवपुरी छोटे-छोटे आलू, प्याज, इमली-हरी मिर्च-लहसुन की चटनी के साथ बनाया जाता है जिसे ऊपर से सेव, फ्राइड नूडल्स, कच्चे आम, नींबू के रस और चाट मसाले के साथ टेस्टी बनाया जाता है।

बॉम्बे सैंडविच

ब्रेड स्लाइस के अंदर चुकंदर, आलू, खीरे, प्याज और पुदीने की लेयरिंग होती है। आम सैंडविच से अलग इसका स्वाद थोड़ा हटकर होता है। तो मुंबई आकर इसका स्वाद लेना तो बिल्कुल भी न भूलें वो भी अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो।

बटाटा वड़ा

बटाटा वड़ा को आलू बोंडा के नाम से भी जाना जाता है जो ये मुंबई का पसंदीदा वेजिटेरियन स्ट्रीट फूड है। आलू को मैश कर उसके ऊपर काबुली चने के चाटे की कोटिंग कर डीप फ्राई किया जाता है। नमक, हल्दी और लाल मिर्च से इसका जायका बढ़ाया जाता है और इसे हरी चटनी और फ्राइड मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।

झुनका बाकर

नाम सुनकर वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है लेकिन ये बहुत ही टेस्टी वेजिटेरियन डिश है। बारीक कटे प्याज को सरसों तेल में करी पत्ते और काबुली चने के आटे के साथ बनाया जाता है। जिसे ज्वार रोटी (भाकरी) के साथ खाया जाता है।

फ्रेंकी

वेजिटेरियन डिश की एक और वैराइटी। नान ब्रेड के अंदर पनीर और आलू की स्टफिंग होती है। स्पाइसी चटनी इसके स्वाद को करती है दोगुना।

कांदा पोहा

ये एक पॉप्युलर स्नैक्स है। मुंबई में प्याज को कांदा कहा जाता है और चिवड़े को पोहा, जिसे छोटे-छोटे आलू, हरी मिर्च और काबुली चने को मिक्स कर बनाया जाता है। जायके को बढ़ाने के लिए सरसों, करी पत्ते से छौंक लगाते हैं। हरी धनिया और नींबू के रस के साथ सर्व किया जाता है।

फालूदा

ये एक पार्सियन डिश है जिसे ज्यादातर जगहों पर डेजर्ट की तरह लोग खाना पसंद कर रहे हैं। दूध, सिवईयां, बादाम, पिस्ते, गुलकंद, आइसक्रीम से तैयार ये डेजर्ट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। और गर्मियों में तो हर एक जगह इसे चखा जा सकता है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.