Move to Jagran APP

पक्षियों से प्यार है तो आपकी ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये 5 बर्ड सैंक्चुअरी

हरियाणा में स्थित सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 11:50 AM (IST)
पक्षियों से प्यार है तो आपकी ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये 5 बर्ड सैंक्चुअरी
पक्षियों से प्यार है तो आपकी ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये 5 बर्ड सैंक्चुअरी

अगर आप पक्षियों से प्यार करते हैं, तो आपको पक्षियों को देखना या उनके बीच रहना भी बेहद पसंद होगा।  वहीं अगर इसके साथ ही अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है, तो आप बर्ड सैंक्चुअरी या पक्षी अभयारण्य में घूम सकते हैं।  आइए, जानते हैं

loksabha election banner

भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी

पक्षी प्रेमि‍यों के लिए राजस्थान भरतपुर में बना केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान भी एक बेहतर स्था‍न साबि‍त हो सकता है। यहां पक्षी बड़ी संख्याा में आते हैं। पक्षी प्रेमी यहां क्रेन, पेलिकन, गुई, बतख, ईगल्स, वाग्टेल्स और वॉर्बलर्स जैसे पक्षियों को आसानी से देख सकते हैं। इस सीजन में स्था नीय पक्षि‍यों के अलावा बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी भी होते हैं, ज‍िनमें ज्यादातर पक्षी मध्य एशिया के होते हैं। 

सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी

हरियाणा में स्थित सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर पक्षी देखने के लिए सर्दी का समय काफी अच्छाे माना जाता है। यहां उत्तरी पिंटेल, ग्रेटर फ्लेमिंगो, एशियाई कोयल, पीला वाग्टेल, रोज़ी पेलिकन, यूरेशियन विजेन, कॉमन टील और साइबेरियन क्रेन जैसी पक्षी बहुत प्यारे लगते हैं। सर्दि‍यों में बड़ी संख्या  में व‍िदेशी पयर्टक भी घूमने आते हैं और कैमरों में पक्षियों को कैद करते हैं।

चिल्का झील बर्ड सैंक्चुअरी

ओडिशा की चिल्का झील भी पक्षी प्रेमि‍यों के लिए एक शानदार जगह है। सर्दियों में घूमने का एक अलग ही मजा है। यहां पर समुद्री ईगल्स, ग्रेलेग गुइज और बैंगनी मूरिन जैसी अनोखी प्रजातियों के पक्षि‍यों का जमावड़ा रहता है। इस झील में कई छोटे द्वीप हैं, जिनमें रंग-बिरंगे पंखों वाले पक्षियों को उड़ते हुए कैमरे में कैद करना काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा ब्लैकबक, गोल्डन गॉल्स और क्रस्टेशियंस, मछली और प्रसिद्ध चिल्का डाल्फिन भी देख सकते हैं।

नल सरोवर बर्ड सैंक्चुअरी

गुजरात के अहमदाबाद शहर में  नल सरोवर पक्षी सैंक्चुअरी भी पक्षी प्रेमि‍यों के लिए एक अच्छी जगह  है। यहां पर नवंबर से फरवरी तक का समय दुर्लभ पक्षिलयों को देखने के हि‍साब से बेस्ट  है। नल सरोवर पक्षी सैंक्चुअरी में गुलाबी पेलिकन, फ्लेमिंगो, व्हाइट स्टॉर्क, ब्राह्मण बतख, बैंगनी मूरिन, भूरी और सफेद बेडिग बर्ड, प्लोमवर्स, ब्लै क टेल्ड् गोडविट, सैंडपाइपर्स फ्लॉक के अलावा उल्लू काफी मशहूर हैं। यहां पर भी इन महीनों में प्रवासी पक्षि‍यों की काफी भीड़ दिखाई देती है।

थिटेकड़ बर्ड सैंक्चुअरी

 

केरल के ये थिटेकड़ पक्षी अभयारण्य की जितनी तारीफ की जाए कम ही लगती है। केरल का यह अभयारण्य विभिन्न प्रकार के कुक्कुओं के लिए जाना जाता है। शायद इसीलिए इसके एक भाग को 'कोक्यू स्वर्ग' के नाम से भी पुकारा जाता है। यहां बड़ी संख्याण में दुनियाभर से पक्षी प्रेमी आते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.