दिव्यांका पति विवेक के साथ मना रही हैं स्विटजरलैंड में हॉलीडे, जानें क्यों ये जगह है सेलेब्स की फेवरेट
दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति के साथ स्विटजरलैंड में हॉलीडे मना रही हैं। आज से नहीं कई सालों से ये जगह सेलेब्स की फेवरेट रही हैं तो ऐसा क्या है यहां, जानेंगे इसके बारे में।
मशहूर टीवी जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दाहिया के साथ स्विट्जरलैंड में मना रही हैं छुट्टियां। बॉलीवुड सितारों का क्रिसमस से शुरू हुआ हॉलीडे अभी भी जारी है। हाल ही में करीना और सैफ भी तैमूर के साथ यहां नज़र आए थे। स्विट्जरलैंड बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फेवरेट डेस्टिनेश्स में से एक है और डीडीएलजे मूवी के बाद तो इसका क्रेज डबल हो गया। इसलिए यहां साल के ज्यादातर महीनों में टूरिस्टों की भीड़ देखी जा सकती है। खैर अभी हम दिव्यांका और विवेक के रोमांटिक हॉलीडे के बारे में बात करेंगे। जो लगातार अपने इंस्टाग्राम पर वहां की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
तो अगर आपके भी ट्रैवल लिस्ट में स्विट्जरलैंड शामिल है तो तस्वीरों से अलग और भी कई चीज़ों के बारे में जान लेना जरूरी है जिससे आप वहां वेकेशन को जमकर एन्जॉय कर सकें।
कब जाएं
वैसे तो आप साल में कभी भी स्विट्ज़रलैंड जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और साथ ही जमकर मस्ती भी। लेकिन सीज़न में जाना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि उस दौरान और नेचर, एडवेंचर हर एक चीज़ का लुत्फ उठा सकते हैं।
स्विट्ज़रलैंड में तीन टूरिस्ट सीज़न होते हैं।
लो सीज़न (अक्टूबर- मार्च)- इस दौरान यहां पहाड़ों पर रिजॉर्ट्स बंद रहते हैं। रेस्टोरेंट्स भी बहुत ही कम देर के लिए खुलते हैं। हां लेकिन इस दौरान आपको हर एक चीज़ आधे दाम पर मिलेगी।
मिड सीज़न (अप्रैल-जून और सितंबर)- गर्मियों के चलते पहाड़ों के रिजॉर्ट्स टूरिस्टों के लिए खुल जाते हैं। इस दौरान भी आपको चीज़ें बजट में मिल जाएंगी।
हाई सीज़न (जुलाई, अगस्त और दिसंबर-अप्रैल)- इस दौरान सारी चीज़ें खुली रहती हैं और पूरा स्विट्ज़रलैंड टूरिस्टों से भरा रहता है।
स्विट्ज़रलैंड के लिए पैकिंग
स्विट्ज़रलैंड घूमने जाने की प्लानिंग जिस भी सीज़न में करें आप आराम से उस हिसाब से चीज़ों की पैकिंग कर सकते हैं। हां लेकिन सर्दियों में यहां का तापमान बहुत गिरता है और पहाड़ों पर रूकने की सोच रहे हैं तो मौसम कोई भी हो गर्म कपड़ें जरूर साथ रखें।
स्विट्ज़रलैंड जाकर इन चीज़ों को करें एन्जॉय
बर्न की खूबसूरती को करें एक्सप्लोर
हालांकि ये बहुत ही छोटा शहर है लेकिन इसे स्विट्ज़रलैंड का कैपिटल कहा जाता है। यहां की सड़कों और इमारतों पर मध्यकालीन आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। पुरानी क्लॉक टावर, चर्च, कॉबलस्टोन स्ट्रीट और फेडरल पैलेस यहां देखने वाली खूबसूरत जगहें हैँ। जिसे आप आराम से पैदल वॉक करते हुए एन्जॉय कर सकते हैं।
एडवेंचरस है इंटरलेकन
स्विट्ज़रलैंड का एडवेंचर कैपिटल है इंटरलेकन। स्काई-डाइविंग से लेकर स्कीइंग, हाइकिंग जैसी कई एक्टिविटीज टूरिस्टों को करती है अपनी ओर अट्रैक्ट।
राइन फॉल्स
यूरोप के सबसे बड़ा वॉटरफॉल है यहां। जिसे देखना वाकई अद्भुत है। ये एक बहुत ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट भी है। आसापस के गांव इस जगह को बनाते हैं और भी शानदार।
ज्यूरिख
पहाड़ और झीलों से सजा हुआ है ज्यूरिख। ऐतिहासिक सिटी सेंटर, झील और पार्क, बार- रेस्टोरेंट्स और नाइटलाइफ टूरिस्टों को आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती।
स्विट्ज़रलैंड के मशहूर खानपान
रोस्टी (Rosti)
आलू को अच्छे से कद्दूकस कर उसे पैन में क्रिस्पी गोल्डेन फ्राई करते हैं। ये यहां की नेशनल डिशेज़ में से एक है। इसे ब्रेकफास्ट के तौर पर खाया जाता है। इसके ऊपर सॉल्टी बेकन, फ्राइड अंडे और मेल्टेड चीज़ की टॉपिंग होती है। जो इसे बनाता है और ज्यादा टेस्टी।
एल्पलरमॉगरोनन (Alplermagronen)
मैक्रॉनी और नॉर्मल चीज़ से अलग स्विट्जरलैंड का एल्पलरमॉगरोनन जरूर ट्राय करें। स्विट्जरलैंड के दावोस में इसे सबसे ज्यादा खाया जाता है। आलू, मैक्रॉनी, चीज़ और क्रीम से तैयार एल्पलरमॉगरोनन बहुत ही टेस्टी होता है।
फोंडू (Fondue)
ये यह पिघली हुई चीज़ है जिसे एमेंटल किया जाता है फिर लहसुन और कभी-कभी कुछ मिक्स हर्ब्स के साथ मिलाया जाता है। इसमें ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े कर चीज में डुबोकर खास तरह के मिट्टी के बर्तन में सर्व किया जाता है।
बेसल स्टाइल रोस्टेड फ्लार सूप (Basel style roasted flour soup)
इस सूप को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। लेकिन आमतौर पर आटा, मक्खन, प्याज और बीफ स्टॉक से इसे तैयार किया जाता है। इसे तब तक पकाया जाता है जब तक आटे का रंग ब्राउन न हो जाए।
रासलेत (Raclette)
एक गाय के दूध से बनने वाला चीज़ है। चीज़ को पिघलाकर इसे आलू और अचार के साथ सर्व किया जाता है।