Move to Jagran APP

Travel Tips: मई के महीने में भी यह शहर है ठंडा, इसके आगे फेल हो रहे हैं कई हिल स्टेशन

एक तरफ भारत के कई शहरों में सूरज आग बरस रहा है वहीं एक शहर ऐसा भी है जिसने सुहाने मौसम के मामले कई हिल स्टेशन्स को पीछे छोड़ दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं बेंगलुरु की।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 06:16 PM (IST)
Travel Tips: मई के महीने में भी यह शहर है ठंडा, इसके आगे फेल हो रहे हैं कई हिल स्टेशन
Travel Tips: मई के महीने में भी ठंडा और सुहाना है बेंगलुरु का मौसम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। इस साल भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों में सूरज आग उगल रहा है, जिसकी वजह से लोगों का रोज़मर्रा के काम करना भी दूभर हो गया है। दिल्ली में कुछ दिन पहले तापमान रिकॉर्ड 49 डिग्री पहुंच गया था। वहीं, देश के हिल स्टेशन्स पर मौसम खुशगवार है, वहां का तापमान करीब 20-25 डिग्री है।

loksabha election banner

हालांकि, देश का एक ऐसा शहर भी है, जिसने सुहाने मौसम के मामले में पहाड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां का तापमान इस वक्त कई हिल स्टेशन्स से भी कम है। इतने कम तापमान की वजह से इस शहर ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हम किस शहर के बारे में बात कर रहे हैं....आइए जानें।

इस एक शहर ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड

जिस शहर का मौसम पहाड़ों से भी ज़्यादा ठंडा और सुहाना हो गया है, वह है बेंगलुरु (Bengaluru)। जी हां, मई के महीने में जहां गर्मी ने ज़्यादातर जगहों का हाल बेहाल करके रखा हुआ है, वहीं, बेंगलुरु का मौसम बेहद खुशगवार बना हुआ है। आजकल बेंगलुरु के लोग इस सुहाने मौसम का मज़ा ले रहे हैं।

पिछले 50 सालों में 12 मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया था। इस दिन यहां का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। इसके पहले पिछली बार 14 मई 1972 को शहर का तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले पूरे हफ्ते में बारिश की संभावना बनी हुई है।

मई में ठंडे मौसन की यह है वजह

चक्रवात असानी की वजह से पूर्वी भारत में तेज़ बारिश और हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन असानी की वजह से बेंगलुरु का मौसम सुहाना और ठंडा है। दक्षिण कर्नाटक का तापमान गिरने की वजह चक्रवात ही है। चक्रवात असानी के अलावा, बेंगलुरु की भौगोलिक स्थिति भी कुछ ऐसी है जिसकी वजह से यहां का मौसम हमेशा सुहाना बना रहता है। खासतौर पर मई-जून में भी शाम को मौसम ठंडा हो जाता है।  

गर्मियों की छुट्टियों में जाएं बेंगलुरु

अगर आपने अभी तक गर्मी की छुट्टियों का प्लान नहीं बनाया है, जो गर्मी से कुछ दिन छुटकारा पाना के लिए बेंगलुरु भी जा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ग्लोबल वॉर्निंग के कारण आने वाले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 20 से नीचे रह सकता है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो की दिल्ली, यूपी, राजस्थान से कहीं ज़्यादा कम है। बेंगलुरु में सुहाने मौसम के अलावा घूमने की भी कई जगहे हैं, जहां आप खूब एंजॉय कर सकते हैं।

Picture credit: Twitter/greatganesh 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.