Move to Jagran APP

30K के बजट में करें अपनी विदेश घूमने की ख्वाहिश को पूरा, कर सकते हैं इन 5 देशों की सैर

कोई पैरिस को कोई अमेरिका विदेश जाने की जब बात होती है तो सभी के पास अपनी एक लिस्ट तैयार होती है। हालांकि विदेश घूमने जाना आसान नहीं होता। फ्लाइट का खर्चा उसके बाद होटलष खाना पीना और फिर घूमना।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 11 May 2022 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2022 04:54 PM (IST)
30K के बजट में करें अपनी विदेश घूमने की ख्वाहिश को पूरा, कर सकते हैं इन 5 देशों की सैर
30 हज़ार के बजट में घूम सकते हैं ये 5 देश (Picture Credit: Pexels)

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। विदेश घूमने की ख्वाहिश किसकी नहीं होती? हर व्यक्ति कम से कम एक बार अपनी ज़िंदगी में विदेश जाकर सैर करने की हसरत रखता है। लेकिन अक्सर ऐसी में आड़े आता है वहां जाने का खर्चा। यही वजह है कि आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 देशों के बारे में जहां आप कम खर्च में भी जा सकते हैं।

loksabha election banner

आमतौर पर भारत में घूमने पर भी 20-30 हज़ार रुपए खर्च हो ही जाते हैं। अगर आपका बजट इतना ही है, तब भी आप कई देशों की यात्रा कर सकते हैं। विदेश यात्रा कम बजट में करने के लिए कई ऐसे देश भी हैं, जहां आप करीब 30 हजार रुपए में भारत से यात्रा पूरी कर सकते हैं। ये देश बेहद खूबसूरत तो हैं ही साथ ही यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां आप सस्ते में यात्रा कर सकते हैं

तो आइए जानें 5 ऐसे देशों के बारे में जहां की सैर आप 30 हज़ार रुपए में कर सकते हैं।

1. श्रीलंका

श्रीलंका एक ऐसा देश है, जो भारत से काफी करीब है। यहां जानें में ज़्यादा समय नहीं लगता और बजट में यात्रा भी की जा सकती है। इस देश की सैर आप कम खर्च में कर सकते हैं। यह एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

यहां जाने के लिए विज़ा फीस दो हज़ार रुपए है।

ट्रांसपोर्ट: 10 से 16 हज़ार में आपको चेन्नई, बैंग्लोर या मुंबई से रिटर्न टिकट मिल जाएगी।

होटल: यहां आपको 400 रुपए/पर नाइट के हिसाब से कई होटल मिल जाएंगे।

2. नेपाल

भारत का पड़ोसी और मित्र देश नेपाल एक बेहद ही खूबसूरत देश है। यहां न सिर्फ जाना आसान है बल्कि कम बजट में ट्रिप पूरी भी हो सकती है। आप नेपाल फ्लाइट, बस या ट्रेन से जा सकते हैं। नेपाल में आप 30 हज़ार रुपए में आराम से घूमने जा सकते हैं।

नेपाल जाने के लिए आपको विज़ा की ज़रूरत नहीं होती है।

ट्रांसपोर्ट: दिल्ली से रिटर्न टिकट की कीमत 10 हज़ार रुपए

रहने की जगह: आपको नेपाल में 250 रुपए/पर नाइट के हिसाब से कई होटल मिल जाएंगे।

3. भूटान

भूटान हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ देश है, जहां आपको कई रहस्यमय कथाएं सुनने को मिल जाएंगी। ऐसा माना गया है कि दुनिया के सबसे खुश लोग भूटान के होते हैं। यहां के खूबसूरत नज़ारें आपके दिल को खुश कर सकते हैं।

भूटान जाने के लिए भी भारतीय लोगों को विज़ा की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

ट्रांसपोर्ट: बागडोगरा से आपको रिटर्न फ्लाइट 10 हज़ार की पड़ेगी। आप एयरपोर्ट से भारत-भूटान सीमा के लिए टैक्सी या बस कर सकते हैं।

रहने की जगह: आपको भूटान में 600 रुपए/पर नाइट के हिसाब होटल मिल जाएगा।

4. थाईलैंड

जब भी बात आती है घूमने की तो थाईलैंड भी कई लोगों की लिस्ट में होता है। ज़्यादातर भारतीय कपल्स यहां हनीमूल या फिर छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। यह देश भी काफी खूबसूरत है। थाईलैंड के समुद्र तट और यहां का आलीशान जीवन सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यहां की विज़ा फीस करीब 2000 रुपए है।

ट्रांसपोर्ट: कोच्चि, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से आपको वापसी हवाई किराया 8 हज़ार से 14 हज़ार के बीच पड़ेगा।

रहने की जगह: थाईलैंड में आपको 500 रुपए पर नाइट के हिसाब से होटल मिल सकते हैं।

5. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया छुट्टियां मनाने के लिए एक पॉपुलर आइलैंड है। अपने सुंदर बीचों के लिए मशहूर इंडोनेशिया की सैर आप 30 हज़ार रुपए में कर सकते हैं। समुद्री किनारों पर बने ऐतिहासिक मंदिर, पारंपरिक संगीत और नृत्य यहां दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

अगर आप 30 या इससे कम दिनों के लिए इंडोनेशिया जा रहे हैं, तो आपको विज़ा की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

ट्रांसपोर्ट: कोच्चि से इंडोनेशिया की फ्लाइन 15 हज़ार से शुरू होती है।

रहने की जगह: 5 रातों के लिए आपको सिर्फ 2600 रुपए खर्च करने होंगे।

(Picture Credit: Pexels)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.