Move to Jagran APP

Himachal Pradesh: हिमाचल की इन 5 ऑफबीट खूबसूरत जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

Himachal Pradesh जब भी बात आती है हिमाचल घूमने जाने की तो सबसे पहले ख्याल आता है शिमला कुल्लू-मनाली या फिर धर्मशाला का लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी जगहों के बारे में जिनका नाम आपने पहले नहीं सुना होगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 10:46 AM (IST)
Himachal Pradesh: हिमाचल की इन 5 ऑफबीट खूबसूरत जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!
Himachal Pradesh: जानें हिमाचल की इन 5 अनोखी और खूबसूरत जगहों के बारे में

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Himachal Pradesh: चाहे मौसम सर्दी का हो या फिर गर्मी का दिल्ली और उसके आसपास रह रहे लोग, पहाड़ों पर घूमने के लिए जगह ढूंढ़ने लग जाते हैं। काफी लोग हिमाचल जाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह राज्य पहाड़ों, नदियों और खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। मनाली, शिमला, धर्मशाला जैसी जगहों के बारे में आपने खूब सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं हिमाचल की 5 ऑफबीट जगहों के बारे में।

loksabha election banner

पब्बर घाटी

यह विचित्र घाटी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है। इस जगह के बारे में ज़्यादातर लोग नहीं जानते हैं, इसलिए ऐसा कह सकते हैं कि पब्बर घाटी एक अछूती सुंदरता है। खूबसूरत पहाड़ों और नदियों के अलावा आपको यहां फलों के बाग़ान मिल जाएंगे।

काज़ा

स्पीति ज़िले का सुदूर शहर काज़ा, उन लोगों के लिए एक बहुत अच्छा गंतव्य हो सकता है, जो शहरों और कस्बों के शोर से कहीं दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं। यहां आपको लोगों की भीड़ नहीं मिलेगी। नदी के किनारे आप आराम के पल गुज़ार सकते हैं और साथ ही आसपास के गांवों में घूम सकते हैं।

गलू

गलू शायद हिमाचल प्रदेश में सबसे कम चर्चित, खोजी या देखी जाने वाली जगहों में से एक है। गलू शिमला से लगभग 120 किमी दूर मंडी जिले के चौंतरा तहसील में स्थित है। गांव के आसपास ट्रेक करना आसान है, जो आपको जंगल के अंदर लेकर जाते हैं। अगर आपको पक्षियों को देखने का शौक है, तो गलू आपके लिए अच्छी जगह है।

पराशर झील

पराशर झील मंडी के पास है, जो हिमाचल की सबसे अनोखी जगहों में से एक है। झील के ऊपर एक तैरता हुआ द्वीप है। पराशर झील का नाम ऋषि पराशर के नाम पर रखा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने यहां ध्यान लगाया था।

गुशैनी

अगर आपको मछली पकड़ने का शौक़ है, तो आपको गुशैनी ज़रूर जाना चाहिए। इस जगह के पास ही तीर्थन नदी बहती है, जो न सिर्फ मछली पकड़ने बल्कि नदी के किनारे पक्षियों को देखने के लिए एक रोचक जगह है। इसके अलावा अगर आपको शांत और सुकून भरे पल बिताने हैं, तो भी गुशैनी घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Picture Courtesy: Pexel

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.