Move to Jagran APP

Silent Wuhan Is Full Of People Now:कोरोनाकाल में वुहान शहर डूबा मस्ती में, वाटर पार्कों में बिना मास्क मस्ती कर रहे हैं लोग- देखिए

Silent Wuhan Is Full Of People Now चीन का शहर वुहान कोरोनावायरस महमारी का केंद्र रहा थाआज वहीं वुहान मस्ती का अड्डा बन गया है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 04:48 PM (IST)
Silent Wuhan Is Full Of People Now:कोरोनाकाल में वुहान शहर डूबा मस्ती में, वाटर पार्कों में बिना मास्क मस्ती कर रहे हैं लोग- देखिए
Silent Wuhan Is Full Of People Now:कोरोनाकाल में वुहान शहर डूबा मस्ती में, वाटर पार्कों में बिना मास्क मस्ती कर रहे हैं लोग- देखिए

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चीन का वुहान शहर जो कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से वीरान पड़ा था,  वो प्रशासन की ढील के बाद लोगों की भीड़ से खचा-खच भरा पड़ा है। तीन महीनों से भी ज्यादा समय तक घरों में कैद रहने के बाद लोगों के सब्र का बांध टूट गया है। कोरोनावायरस जहां थमने का नाम नहीं ले रहा, उस दौर में वुहान में प्रशासन द्वारा ढील दिए जाने के बाद मनोरजंन पार्कों में रात को पूल पार्टी और माया बीच वाटर पार्क में लाखों की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है। वुहान में लोगों पर मस्ती इस कदर सवार है कि लोगों के मुंह पर से मास्क तक नदारत है। म्यूजिक की मस्ती में ये लोग इतने मदहोश है कि अपनी सेफ्टी भी भूल गए है।

loksabha election banner

चीन का शहर वुहान कोरोनावायरस महमारी का केंद्र रहा था, जहां सबसे अधिक मौतें हुई है। आज वहीं वुहान मस्ती का अड्डा बन गया है। जब दुनिया के बाकी देश कोरोना से जंग लड़ रहे हैं उस मुश्किल दौर में कोरोना का जन्मदाता वुहान मस्ती में डूबा है। यहां तस्वीरों में देखें कैसे वॉटर पार्कों में लोग मस्ती कर रहे है।

जनवरी में जब कोरोना अपने उफान पर था उस समय चीन के वुहान में सन्नाटा पसरा था। आज वहीं वुहान गुलज़ार होता नजर आ रहा है। इन तस्वीरों ने दुनिया के देशों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। चीन ने इस वायरस की जानकारी दुनिया से छुपाई जिसका खामियाजा आज पूरी दुनिया भुगत रही है।

 अप्रैल में वुहान प्रांत से लॉकडाउन हटा दिया गया है उसके बाद से वहां कोरोना के मामले ना के बराबर ही है। लोग अब फुल मस्ती के मूड में है। हालांकि प्रशासन अभी भी लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है। गर्मी का मौसम है और वुहान में वाटर पार्क लोगों के लिए सबसे दिलकश जगह बनी हुई है। इन पार्कों में एंट्री करने के लिए लोगों को अपने राष्ट्रीय पहचान पत्र के आधार पर पहले ऑनलाइन टिकट कराना होता है। वाटर पार्क में प्रवेश करने के दिन उन्हें मोबाइल ऐप से जेनरेट ग्रीन कोड दिखाना होता है, जो व्यक्ति की आवाजाही पर नजर रखता है और इस बात का पता लगाता है कि कहीं वे किसी संक्रमित के संपर्क में तो नहीं आया हैं। माया बीच और शंघाई एवं चोंगकिंग के वाटर पार्क में भी यही नियम लागू है। 

                        Written By Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.