Move to Jagran APP

World Wildlife Day 2021: ऐसे अनोखे जानवर जिनकी देखरेख में किए जाते हैं लाखों-करोड़ों खर्च, कुछ तो बना चुके हैं रिकॉर्ड

World Wildlife Day 2021 इस मौके पर आज हम आपको ऐसे कुछ जानवरों के बारे में बताएंगे जो दिखने में तो अलग हैं ही साथ ही इनका रख-रखाव भी रईसों जैसा है। कुछ एक तो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 10:34 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 10:34 AM (IST)
World Wildlife Day 2021: ऐसे अनोखे जानवर जिनकी देखरेख में किए जाते हैं लाखों-करोड़ों खर्च, कुछ तो बना चुके हैं रिकॉर्ड
बड़ा लाल रंग का खूबसूरत मैस्टिफ डॉग

जानवर पालना अब लोगों का एक शौक बन चुका है। जितनी अलग ब्रीड होती है उतना ही ज्यादा इनकी कीमत। दुनिया के अलग-अलग देशों में तो ऐसे जानवरों की प्रजातियां मौजूद हैं जिनके रख-रखाव के लिए लाखों-करोड़ों खर्च किए जाते हैं। अपनी अनोखी कीमत की वजह से इन्होंने रिकॉर्ड बनाया हुआ है। तो आइए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के मौके दुनियाभर में मौजूद कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में जानेंगे..

loksabha election banner

1. एक ऐसा भैंसा जो खुद पीता है रोजाना 20 लीटर दूध

दुनिया का सबसे महंगा भैंसा आपको कुरुक्षेत्र में रहने वाले कर्मवीर सिंह के यहां देखने को मिल जाएगा। जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। मुर्रा नल्स का ये भैंसा दुनियाभर में मशहूर है। इस पर इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। इसकी लंबाई 6.5 फुट है। इस पर रोजाना 3500-4000 रूपए खर्च होते हैं। इसके सीमन (वीर्य) से सालभर में लगभग 70-90 लाख रुपए की कमाई होती है।

2. शेर की तरह नजर आने वाला तिब्बती मैस्टिफ डॉग

यह दुनिया का सबसे बड़ा बॉग है, जो देखने में बिल्कुल शेर की तरह लगता है। इसके होंठ और कान लटके हुए होते हैं और ये सफेद, लाल, भूरे और काले रंगों में पाए जाते हैं। ये बाघों के साथ भी अकेले लड़ सकता है। इसकी कीमत लगभग 5,82,000 डॉलर (4,23,34,680 रुपए) है।

3. महंगे ही नहीं दुर्लभ भी हैं शेर के ये शावक

सफेद रंग के शावक को आप सिर्फ अफ्रीकी सफारी में ही देख सकते हैं क्योंकि ये बहुत ही दुर्लभ होते हैं। साल 1938 में तिब्बती क्षेत्र में इन्हें पहली बार देखा गया था। सफेद रंग व चमकदार आंखों की वजह से ये बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इनकी कीमत 1,40,000 डॉलर (1,01,83,600 रुपए) है।

4. उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है सबसे महंगी गाय

हॉस्टीन ब्रीड की इस गाय का नाम ईस्टसाइड लेविसडेल गोल्ड मिस्सी है। यह आम गायों के मुकाबले लगभग 10 गुना ज्यादा दूध देती है। हॉल्सटीन नस्ल की यह गाय 40 हजार लीटर से ज्यादा दूध देती है जिसमें फैट भी अन्य गायों की अपेक्षा ज्यादा होता है। इसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है।

5. लाखों में मिलता है यह अनोखा बंदर

देखने में ही नहीं अपनी एक्टिविटीज़ के चलते भी यह बंदर काफी खास है। डी ब्राच्जा नाम के इस बंदर में छिपने की बहुत ही खास कला होती है। अफ्रीका के जंगलों में पाया जाने वाला यह बंदर 30 साल की जीता है। इसका काम अपने समुदाय और परिवार की रक्षा करना है। इसकी कीमत लगभग 7000 से 10,000 डॉलर (5,09,180 से 7,27,400 रुपए) है।

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.