Move to Jagran APP

World UFO Day: आज तक अनसुलझी है उड़नतश्तरी की मिस्ट्री, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

World UFO Day आज तक यूएफओ यानि उड़नतश्तरी की मिस्ट्री अनसॉल्वड ही है। 2 जुलाई को UFO day के तौर पर मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और जानकारी देना है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 08:43 AM (IST)
World UFO Day: आज तक अनसुलझी है उड़नतश्तरी की मिस्ट्री, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें
World UFO Day: आज तक अनसुलझी है उड़नतश्तरी की मिस्ट्री, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

दुनियाभर में 2 जुलाई को वर्ल्ड यूएफओ डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को जागरूक करके यह बताना है कि वे आसमान में दिखने वाली अनजान चीज़ों के बारे में जानकारी दें। आमतौर पर आसमान में उड़ती उड़नतश्तरी के आकार वाले ऑब्जेक्ट को यूएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) कहा जाता है। इनका आकार डिस्क या तश्तरी सा होता है। हालांकि, आज तक यूएफओ यानि उड़नतश्तरी की मिस्ट्री अनसॉल्वड ही है। फेमस स्पेस साइंसटिस्ट्स स्टीफन हॉकिन्स का कहना था कि जल्दी ही एलियंस से हमारा आमना-सामना होगा। हॉकिन्स इसके लिए एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इस साल दुनिया की बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि कहीं बाहर नहीं, बल्कि एलियंस हमारे अपने ही सोलर सिस्टम में हैं।

loksabha election banner

कहां से आते हैं?

नासा के अनुसार सोलर सिस्टम में 4 जगहों पर संभावित जीवन हो सकता है। मंगल के 3 उपग्रहों टाइटन, यूरोपा व एनसेलडस शामिल हैं।

क्या संपर्क होगा?

साइंटिस्ट्स के अनुसार, अगले डेढ़ से दो दशकों में एलियन से पृथ्वीवासियों का या तो संपर्क होगा या उनसे मिलना संभव हो जाएगा।

कुल 12,500 घटनाएं

बीते कुछ दशकों में यूएफओ ऑर्गनाइजेशन ने उड़नतश्तरी देखे जाने के 12500 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं।

एलिएंस अगर हुए तो

इसे लेकर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों बातें कही जाती हैं। स्पेस साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिन्स सावधान कर गए हैं कि जिस दिन हमारा एलियंस से सामना हो गया, हो सकता है कि वो पृथ्वी पर नियंत्रण करना चाहें।

जर्मनी 1561

दुनिया में सबसे पहले जर्मनी के नूरेमबर्ग में अप्रैल 1561 में लोगों ने आसमान में बड़े ग्लोब्स, विशालकाय क्रॉस और अजीबोगरीब प्लेट जैसी चीज़ें देखे जाने का दावा किया। उस समय के चित्रों और लकड़ी की कटिंग से उस घटना की जानकारी मिलती है।

टेक्सास 1897

लोगों ने सिगार के आकार की कोई बड़ी चीज देखी, जो कथिततौर पर विंडमिल से जा टकराई। टेक्सस हिस्टोरिकल कमिशन को एक संकेत मिला जिसमें इस बात का जिक्र था कि 1897 में यहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके मलबे से एक एलियन के शव को भी निकाला गया और किसी अनजान जगह पर उसे दफना दिया गया।

नई दिल्ली 1951

नई दिल्ली में एक फ्लाइंग क्लब के 25 सदस्यों के सिगार के आकार की कोई चीज देखी, जो करीब 100 फुट लंबी थी। यूएफओ अचानक कुछ देर बाद आंखों से ओझल हो गया। यह घटना वर्ष 1951 में 15 मार्च सुबह 10.20 बजे की बताई जाती है।

शिकागो 2006

शिकागो में ओ हारे इंटनेशनल एयरपोर्ट पर गेट सी-17 के ऊपर एक विचित्र उड़नतश्तरी जैसी चीज़ उड़ती दिखाई दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे इस बात से परेशान है कि न तो सरकार है और न ही यूनाइटेड एयरलाइंस की ओर से इस घटना का जायजा लिया गया।

कोलकाता 2008

29 अक्टूबर 2008 को पूर्वी कोलकाता में तड़के 3.30 से 6.30 बजे के बीच आसमान में तेजी से एक बड़ी चीज़ जाती दिखी। इसे एक हैंडीकैम से फिल्माया गया। अजीबोगरीब चीज़ से कई रंग निकलते दिखाई दिए। कई लोगों ने इसे देखा और यूएफओ की एक झलक पाने के लिए ईएम बाइपास पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Pic credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.