Move to Jagran APP

World Teacher's Day: जानेंगे दुनियाभर में क्यों 5 अक्टूबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस और क्या है इसका महत्व

World Teachers Day दुनियाभर में 5 अक्टूबर को वर्ल्ड टीचर्स डे मनाया जाता है। जिसका मकसद शिक्षकों के साथ शिक्षा के महत्व को बताना है। जानेंगे इस दिन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के साथ इसका इतिहास महत्व और इस साल के थीम के बारे में...

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 10:02 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 10:02 AM (IST)
World Teacher's Day: जानेंगे दुनियाभर में क्यों 5 अक्टूबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस और क्या है इसका महत्व
दुनियाभर में 5 अक्टबूर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस

भारत में शिक्षक दिवस जहां 5 सितम्बर को मनाया जाता है वहीं ज्यादातर देशों में 5 अक्टूबर को। इंडिया में 5 सितम्बर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है जिसका मकसद शिक्षकों के महत्व को बढ़ावा देना है जबकि विश्व शिक्षक दिवस दुनियाभर में शिक्षक के साथ शिक्षा का महत्व को बताना और बढ़ावा देना होता है।

loksabha election banner

विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास

विश्व शिक्षक दिवस 05 अक्टूबर को हर साल पूरी दुनिया में मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए साल 1994 में यूनेस्को की सिफारिश पर लगभग 100 देशों के समर्थन देने के बाद इस बिल को पारित किया था। जिसके बाद से हर साल 05 अक्टूबर को इसके मनाए जाने की शुरुआत हो गई।

विश्व शिक्षक दिवस 2020 का थीम

विश्व शिक्षक दिवस 2020 की थीम 'टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर' है।

विश्व शिक्षक दिवस का महत्व

यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विश्व शिक्षक दिवस मनाने हेतु प्रत्येक साल एक अभियान चलाता है जिससे की लोगों को शिक्षकों की बेहतर समझ तथा छात्रों और समाज के विकास में उनकी भूमिका निभाने में सहायता मिल सके।

दुनिया में शिक्षक दिवस के लिए अलग-अलग दिन

1994 से यूनेस्को में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। समाज में शिक्षकों के सहयोग को बढ़ावा दिया जाए और शिक्षक की जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए यूनेस्को में विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत की गई थी। चीन ने भी 1931 में शिक्षक दिवस की शुरुआत की थी पर 1932 में चीन की सरकार ने चीन में शिक्षक दिवस मनाने की अनुमति दी थी और यह तय किया गया कि 27 अगस्त को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा पर बाद में इस घोषणा को भी वापस ले लिया गया। साल 1985 में यह घोषणा की गई कि 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा पर चीन में आज भी शिक्षक दिवस को लेकर मतभेद है। चीन में बहुत से लोग यह चाहते हैं कि कंफ्यूशियस का जन्मदिन ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।रूस में पहले शिक्षक दिवस अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह को मनाया जाता था पर 1994 में तय हुआ कि रूस में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अमेरिका भी शिक्षक दिवस को लेकर काफी मतभेदों में रहा है। अमेरिका में पहले शिक्षक दिवस को लेकर तरीके बदले गए फिर मई के पहले सप्ताह में शिक्षक दिवस मनाना तय हुआ। आज भी अमेरिका में शिक्षक दिवस पूरे सप्ताह मनाया जाता है। ईरान में भी शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अयातुल्लाह मोर्तेजा की हत्या के बाद ईरान में 2 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अयातुल्लाह मोर्तेजा ईरान के मशहूर प्रोफेसरों में से एक थे जिनकी याद में 2 मई को ईरान शिक्षक दिवस मनाता है।

Pic credit- https://www.freepik.com/free-vector/lovely-world-teachers-day-composition-with-flat-design_2775424.htm#page=1&query=world%20teachers%20day&position=3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.