10 टॉप सेलेब्रिटीज के लिए क्या हैं पिता होने के मायने
पिता बनने का अहसास काफी खास होता है। इसको बयां किया है कुछ सेलेब्रिटीज ने। आइए जानते हैं इन 10 सेलेब्रिटीज के लिए पिता होने के क्या हैं मायने....
1. करण जौहर :
हाल ही में सरोगेसी से दो बच्चों के पिता बने करण जौहर काफी खुश हैं। वह कहते हैं कि, पिता बनने की खुशी ही अलग होती है। आपके घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। मैं अपने घर के अंदर घुसते ही सबसे पहले बच्चों के पास बैठ जाता। बच्चों से ज्यादा खुशी शायद ही और कोई दे पाए।
2. रवींद्र जडेजा :
इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे रवींद्र जडेजा अभी एक हफ्ते पहले ही एक बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'निध्याना' रखा है। वह अपनी बेटी को लिटिल प्रिंसेस बुलाते हैं।
3. तुषार कपूर :
तुषार कपूर भी सेरोगेसी से एक बेटे के पिता बने हैं। वह कहते हैं कि, मैं पिता बनने पर काफी एक्साइटेड हूं। इसने मेरे सोचने के तरीके बदल दिए हैं। पिता बनते ही आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। लक्ष्य का पिता होना गर्व की बात है। मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
4. सैफअली खान :
बॉलीवुड एक्टर सैफअली खान भी कुछ समय पहले एक बेटे के पिता बने हैं। बेटे तैमूर के जन्म के समय सैफ ने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह बच्चा करीना और मेरे रिश्ते की एक खास हिस्सा है। यह बच्चा हमें पूरा करता है। बच्चे के बारे में एक बात ये है कि यह आधा मेरा और आधा करीना का हिस्सा है।
5. सुरेश रैना :
क्रिकेटर सुरेश रैना भी एक बेटी के पिता हैं। रैना अपनी बेटी को काफी लकी मानते हैं।
6. शाहिद कपूर :
मैंने एक पिता की सारी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। मैंने करीब पांच महीने का ब्रेक लिया था, ताकि अपनी पत्नी और बच्ची के साथ समय बिता सकूं। बेटी मीशा के साथ बिताया हर एक पल काफी खुशनुमा होता है। मीशा ने मुझे काफी मजबूत बनाया है, मैं उसके लिए वो सबकुछ करने को तैयार हूं, जो एक पिता करता है।
7. शाहरुख खान :
अबराम के जन्म के समय शाहरुख ने कहा था कि, अबराम को देखते ही उनकी सारी थकान दूर हो जाती है। वह काफी प्यारा बच्चा है। वह मेरे बहुत करीब है। मुझे खुशी है कि मैं उसके साथ कुछ अच्छा समय बिता पाया।
8. एमएस धोनी :
धोनी कुछ साल पहले एक बेटी के पिता बने थे। धोनी अपनी बेटी जीवा से काफी प्यार करते हैं। वह कहते हैं कि, जीवा को इससे कोई मतलब नहीं है कि आप कहां हो, क्या कर रहे हो। उसे आपकी जरूरत होगी तो प्यार चाहिए। जीवा की एक स्माइल उनका दिन बना देती है।
9. आमिर खान :
पिता बनने पर कितनी खुशी मिलती है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक बच्चे के आने से आपकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। आमिर ने एक बार यही भी कहा था कि, उनकी मां बार-बार कहती थीं कि जब तुम पिता बनोगे तब पता चलेगा। आज लगता है कि पिता सिर्फ नाम ही नहीं एक जिम्मेदारी भी है।
10. अमिताभ बच्चन :
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए हर दिन फादर्स डे होता है। बिग बी अपने पिता के काफी करीब रहे हैं। अक्सर उन्हें हरिवंश जी की कविता गुनगुनाते सुना गया है।