Move to Jagran APP

Perfume Day 2020 : जानें क्यों मनाया जाता है परफ्यूम डे, क्या है इसका महत्व

Perfume Day 2020 परफ्यूम डे एंटी वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन कपल अपने पार्टनर को परफ्यूम देकर परफ्यूम डे मनाते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 07:27 AM (IST)
Perfume Day 2020 : जानें क्यों मनाया जाता है परफ्यूम डे, क्या है इसका महत्व
Perfume Day 2020 : जानें क्यों मनाया जाता है परफ्यूम डे, क्या है इसका महत्व

नई दिल्ली, लाइफ स्टाइल डेस्क। Perfume Day 2020 : एंटी वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन कपल अपने पार्टनर को गिफ्ट में परफ्यूम देकर अपने प्यार का इजहार करते हें। साथ ही इस दिन लोग अपने दोस्त को उनके पसंदीदा परफ्यूम देकर परफ्यूम डे मनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एंटी वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन परफ्यूम डे क्यों मनाया जाता है, क्या इसका महत्व है, और इसे कैसे मनाना चाहिए ? अगर नहीं जानते हैं तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि परफ्यूम डे क्यों मनाया जाता है और इसे कैसे मनाना चाहिए।

loksabha election banner

क्यों मनाया जाता है परफ्यूम डे

जिस तरह वेलेंटाइन वीक में कपल अपने पार्टनर से इजहार-ए-इश्क फरमाते हैं। अपने प्यार को जताने के लिए वेलेंटाइन वीक के सातों दिन संदेश और गिफ्ट देते हैं। ठीक उसी तरह प्यार में धोखा खाए लोग अपने पार्टनर से मिली बेबफाई और रूसवाई को जताने के लिए एंटी वेलेंटाइन वीक मनाते हैं। इस पूरे वीक में कपल अपने पार्टनर को दिन के हिसाब से बदला लेते हैं। जिसमें एंटी वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन परफ्यूम डे पर कपल अपने पार्टनर को परफ्यूम देते हैं।

क्या है इसका महत्व

परफ्यूम डे एंटी वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन कपल अपने पार्टनर को उनके पसंद के अनुसार परफ्यूम देकर अपने प्यार का बदला लेते हें ताकि प्यार खत्म भी हो जाए, लेकिन उसकी खूशबू हमेशा महकती रहे।

कैसे मनाना चाहिए

इस दिन आप अपने पार्टनर को उनके पसंद अनुसार परफ्यूम दे सकते हैं। साथ ही आप अपने दोस्त को भी परफ्यूम गिफ्ट दे सकते हैं। वैसे लोग जो प्यार में हैं वे भी अपने पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा नहीं कि एंटी वेलेंटाइन वीक केवल प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए है। आप भी अपने पार्टनर के साथ एंटी वेलेंटाइन वीक मना सकते हैं और उन्हैं एंटी वेलेंटाइन वीक के अनुसार गिफ्ट दें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.