Move to Jagran APP

World Whale Day 2020: जानें क्यों मनाया है 'विश्व व्हेल दिवस', क्या है इसका महत्व

World Whale Day 2020 इसकी शुरुआत 1980 में हुई। जब हम्पबैक व्हेल के सम्मान में हवाई के मऊ द्वीप पर विश्व व्हेल दिवस मनाया गया।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 08:00 AM (IST)
World Whale Day 2020: जानें क्यों मनाया है 'विश्व व्हेल दिवस', क्या है इसका महत्व
World Whale Day 2020: जानें क्यों मनाया है 'विश्व व्हेल दिवस', क्या है इसका महत्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Whale Day 2020: पुरी दुनिया में फरवरी महीने के तीसरे रविवार को 'विश्व व्हेल दिवस' मनाया जाता है। इस दिन लोग विश्व की खूबसूरत प्राणियों में से एक व्हेल के बारे में जागरूकता फैलाते हैं और व्हेल प्रजाति की समुचित देखभाल और उसके देखभाल में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने का संकल्प भी लेते हैं।

loksabha election banner

'विश्व व्हेल दिवस' का इतिहास

इसकी शुरुआत 1980 में हुई। जब हम्पबैक व्हेल के सम्मान में हवाई के मऊ द्वीप पर विश्व व्हेल दिवस मनाया गया। इसकी मुख्य वजह हम्पबैक व्हेल का हवाई तट पर आना था। ऐसा कहा जाता है कि हम्पबैक व्हेल हमेशा हवाई के तट पर तैरती थी। जिससे हम्पबैक व्हेल को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी। इसके बाद पैसिफिक व्हेल फाउंडेशन द्वारा हम्पबैक व्हेल के सम्मान में व्हेल डे मनाने की शुरुआत की गयी। इस दिन पैसिफिक व्हेल फाउंडेशन द्वारा परेड और झांकियां निकाली जाती हैं। जिसमें व्हेल की वेशभूषा में बच्चे-बड़े सभी नज़र आते हैं। इसके साथ ही कई प्रमुख हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होती हैं।

पानी का सबसे बड़ा जीव है व्हेल

व्हेल समुद्रों में रहने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। जिसे जल का सबसे बड़ा जीव कहा जाता है। इसके सिर के अग्र भाग पर एक छिद्र होता है। जिससे व्हेल सांस लेती है। आकार के बारे में कहा जाता है कि व्हेल हाथी और डायनासोर से भी कई गुना बड़ी होती है। इसकी लंबाई 30 मीटर होती है जबकि वज़न 180 टन होता है। ऐसा कहा जाता है कि व्हेल 5 करोड़ वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई।

हालंकि, व्हेल पर ख़तरे का संकट उस वक्त मंडराने लगा था जब 17वीं शताब्दी में कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा व्हेल का शिकार व्यापार के लिए किया जाने लगा। जिससे व्हेल का अस्तित्व ख़तरे में आ गया था। इसके बाद 1986 में इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन ने व्हेल के शिकार पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी।

कैसे मनाएं 'विश्व व्हेल दिवस'

अगर आप हवाई की यात्रा नहीं कर सकते इसका मतलब नहीं है कि आप आप 'विश्व व्हेल दिवस' नहीं मना सकते हैं। इसके लिए आप भले ही दुनिया के किसी कोने में रहे आप वहां 'विश्व व्हेल दिवस' के दिन व्हेल के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला सकते हैं। इसके लिए आप लोगों को दरिया में प्रदुषण फ़ैलाने से होने वाले नुकसान को गिनाएं। इसके साथ ही आप समंदर में जीवित प्राणियों और समंदर की सबसे बड़ी प्रजाति व्हेल पर्यावरण और पृथ्वी के लिए क्यों ज़रूरी है, इस बारे में भी उन्हें जागरूक कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.