Valentine Week Days List 2019: 7 फरवरी Rose day के साथ हो रही है इसकी शुरुआत
प्यार करने वालों के लिए वैसे तो हर एक दिन खास होता है लेकिन इसके इज़हार के लिए वेलेन्टाइन डे बनाया गया है। तो एक नज़र डालते हैं वेलेन्टाइन वीक पर...
वैसे तो वेलेन्टाइन डे फरवरी की 14 तारीख को मनाया जाता है लेकिन इसका आगाज़ एक हफ्ते पहले ही हो जाता है। लोग अपने पार्टनर से प्यार का इज़हार फूल, वैलेंटाइन कार्ड देकर और रोमांटिक डिनर या डेट पर जाकर अलग-अलग तरीकों से करते हैं।
वेलेन्टाइन डे का इतिहास
वेलेन्टाइन डे मनाने का इतिहास काफी रोचक है। तीसरी शताब्दी में रोम में एक क्लॉडियस नामक राजा हुआ करता था जो बहुत सख्त मिजाज़ का था। उसका मानना था कि शादी और प्यार मनुष्य को कमजोर बना देता है। अपनी इसी सनक की वजह से उसने राज्य में किसी भी सैनिक को शादी और प्यार न करने की सख्त हिदायत दे रखी थी।
क्लॉडियस के राज्य में ही एक संत हुआ करते थे जिनका नाम वेलेन्टाइन था। जिन्होंने इस बात को निराधार बताते हुए प्रेम करने का प्रचार-प्रसार किया। यहां तक कि कई सैनिकों की शादी भी करवाई। जब इस बात का राजा को पता चला तो उसने संत को फांसी की सजा सुनाई और 14 फरवरी को उन्हें फांसी दी गई। तब से 14 फरवरी को प्यार के दिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा। पश्चिमी देशों में ही नहीं भारत में भी इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।
वेलेन्टाइन डे वीक
7 फरवरी- रोज़ डे
8 फरवरी- प्रप्रोज डे
9 फरवरी- चॉकलेट डे
10 फरवरी- टैडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिस डे
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे
14 फरवरी- वेलेन्टाइन डे