लीविंग रूम से लेकर डाइनिंग रूम तक को हैपनिंग बनाने के लिए इन रंगों का करें इस्तेमाल
घर को खूबसूरत दिखाने के साथ अगर आप उसमें पॉजिटिविटी का टच देना चाहते हैं तो उसमें कुछ खास रंगों को शामिल करें। यहां बताए जा रहे सभी कलर इसके लिए एकदम बेस्ट हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
घर को हैपनिंग बनाने के लिए उसमें तरह-तरह की सजावट के साथ ही रंगों का संयोजन भी सही होना चाहिए। पहले जहां दीवारों पर लाइट ब्लू, येलो, ग्रीन कलर के ही ऑप्शन हुआ करते थे वहीं अब पर्पल, येलो, ऑरेंज जैसे ढेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं घर को सजाने के लिए कैसे रंगों का इस्तेमाल करें साथ ही उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
ग्रीन : एनर्जी व समृद्धि का प्रतीक। इसके साथ ही यह शांति, स्फूर्ति और प्रकृति के प्रति प्यार और अपनेपन को दर्शाता है। हरा रंग मन को भी एक अलग ही शांति और सुकून देता है। लिविंग रूम के लिए तो एकदम परपेक्ट कलर है।
रेड: बोल्ड एंड ब्यूटीफुल कलर, जो प्रेम, उत्साह और साहस का प्रतीक होता है। जिसका इस्तेमाल आप बेडरूम में कर सकते हैं। यहां तक कि कुशंस, बेडकवर और मसलंद में भी आप इस कलर का टच दे सकते हैं। जो घर को सुंदर बनाने के साथ अट्रैक्टिव भी बनाता है और एकदम नया सा लगने लगता है।
येलो : यह इंसान की क्रिएटिवनेस, नॉलेज, कॉन्फिडेंस, बुद्धिमता, डर और निराशा जैसी चीज़ों को बताता है। जो घर का लीविंग एरिया ऐसा होता है जहां लोगों का आना-जाना होता है। तो ऐसे में आप लीविंग रूम को पीले रंगों से सजा सकते हैं।
ऑरेंज : खुशी, आशावादी सोच, शालीनता और सफलता को दर्शाता हुए इस कलर का इस्तेमाल डाइनिंग एरिया में करना ज्यादा बेहतर रहेगा। ध्यान रखें कि घर के एक कोने या कमरे में इस रंग के कुशंस, पेटिंग और शो पीसेज़ इस तरह रखें कि आपको पॉजि़टिविटी का एहसास हो सके। वैसे क्रॉकरी भी इस कलर की अच्छी लगेगी।
ब्लू : यह रंग संवाद की शक्ति, समझदारी, सम्मान, नम्रता, शांति और आराम का परिचायक है। यह रंग घर में कंफर्टेबल माहौल पैदा करता है, साथ ही यह डिप्रेशन दूर करने में भी मददगार होता है।
Pic credit- pexels