सफेद कपड़ों का पीलापन दूर कर उनकी चमक को बनाए रखने के लिए इन तरीकों से करेंं उसे वॉश
सफेद कपड़े हमेशा नए जैसे नजर आएं इसके लिए उसे सही तरह से धोना बहुत जरूरी होता है। पसीने के खाने के दाग लगने के बाद उन्हें निकालना एक चैलेंज हो जाता है। तो क्या है सफेद कपड़ों को धोने का तरीका आइए जानते हैं।
सही रख-रखाव के अभाव में सफेद कपड़े वक्त बीतने के साथ-साथ अपनी चमक भी खोते जाते हैं। सफेद रंग धीरे-धीरे ऑफ व्हाइट नजर आने लगता है जिसके चलते न चाहते हुए भी इसे वॉर्डरोब से आउट करना पड़ता है। तो सफेद कपड़ों का धोने से लेकर सुखाने और रखने तक का तौर-तरीका अलग होता है। आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।
1. हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का यूज़ खासतौर से कपड़ों को सफेद रखने के लिए किया जा सकता है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो दाग-धब्बे हटाने के साथ ही कपड़ों का पीलापन भी दूर करते हैं। तो इसके लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड पहले अच्छी तरह से मिला लें फिर इसमें सफेद कपड़े डालकर धो लें। सफेद रंग फीका नजर आ रहा हो, तो इस घोल को किसी स्प्रे बोतल में भरकर सीधे कपड़े पर स्प्रे कर दें।
2. ठंडा दूध
सफेद कपड़ों की चमक को बरकरार रखने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल काफी पहले से किया जाता रहा है। इसके लिए आपको करना होगा कि दो कटोरी दूध में बर्फ के टुकड़े डालें और एक कटोरी पानी मिक्स कर दें। फिर इसमें सफेद कपड़ों को 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद साबुन या डिटर्जेंट से कपड़ों को धो लें। सूखने के बाद आपको इसका असर दिखाई देगा।
3. सफेद सिरका
कई समस्याओं का इलाज है सिरका, जिसमें से एक है सफेदी की चमकार बरकरार रखने के लिए। सफेद कपड़ों को कुछ देर के लिए सफेद सिरके में डालकर छोड़ दें। लगभग 15-20 मिनट के लिए। पीलापन दूर करने के साथ ही ये पसीने के दाग हटाने का भी कारगर फॉर्मूला है।
4. नींबू
सफेद कपड़ों की चमक को सालों-साल बरकरार रखने में नींबू भी काफी फायदेमंद इंग्रेडिएंट है। नींबू को 3-5 मिनट पानी में उबाल लें फिर इसमें कपड़े भिगोकर रखें। या फिर कपड़े धोने के पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर साफ करें। दोनों ही तरीके असरदार हैं।
Pic credit- freepik