Move to Jagran APP

जाने 6 व्यक्तियों और उनकी सफलताओं के बारे में जो आपको भी सफल बना देंगी

जाने 6 व्यक्तियों और उनकी सफलताओं के बारे में जो आपको भी सफल बना देंगी, आज हम आपको बताएंगे दुनिया में ऐसी कई महान शख्‍सियतें हैं जो बुरी तरह असफल हुए लेकिन उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी, आज वो लोग किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

By abhishek.tiwariEdited By: Published: Fri, 12 May 2017 01:19 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 01:37 PM (IST)
जाने 6 व्यक्तियों और उनकी सफलताओं के बारे में जो आपको भी सफल बना देंगी
जाने 6 व्यक्तियों और उनकी सफलताओं के बारे में जो आपको भी सफल बना देंगी

दुनिया में ऐसी कई महान शख्‍सियतें हैं जो बुरी तरह असफल हुए लेकिन उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी, आज वो लोग किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आपको एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो....बस यही लाइन है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और करती रहेगी...

अमेरिका के राष्‍ट्रपति रहे अब्राहम लिंकन ने सफल इंसान बनने के लिए काफी संघर्ष किया था। वह काफी मेहनती और हिम्‍मती थे। एक बार अब्राहम लिंकन ने कहा था कि, 'अंत में ये मायने नहीं रखता कि आपके पास जीवन में कितने साल बचे हैं, उन बचे हुए सालों में कितना जीवन बचा है, ये मायने रखता है।' लिंकन की यह लाइन आज भी कई लोगों को प्रेरणा देती है। इसलिए जब भी असफलता से डर लगे आप उसका सामना करने के लिए अंदर से मजबूत हो जाइए।

loksabha election banner

'लहरों के डर से नौका कभी पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।' यह लाइन साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला के जीवन पर बिल्‍कुल सही साबित होती है। मंडेला ने अपने जीवन में काफी मुसीबतों का सामना किया। लेकिन उन्‍होंने हिम्‍मत कभी नहीं हारी। उनका कहना था, 'एक बड़े पहाड़ पर चढ़ने के बाद यही पता चलता है कि अभी ऐसे कई पहाड़ चढ़ने के लिए बाकी हैं।'

एप्‍पल कंपनी के संस्‍थापक स्‍टीव जॉब्‍स को शुरुआत में काफी क्रिटिसाइज होना पड़ा था। उनके आईफोन वाले आइडिया को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं दी गई थी, लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लेकिन स्‍टीव जॉब्‍स अपनी धुन में लगे रहे और उन्‍होंने दुनिया के सामने ऐसी डिवाइस प्रस्‍तुत की जो आप सबसे मंहगे स्‍मार्टफोन की लिस्‍ट में शामिल है। स्‍टीव जॉब्‍स का कहना था ककि, 'यदि आप रातों रात सफल हुए लोगों को गंभीरता से देखेंगे तो आपको समझ आएगा की उस सफलता में लंबा समय लगा है।'

महान वैज्ञानिक अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन का कहना था कि, 'प्रत्‍येक व्‍यक्ति जीनियस है। यदि आप मछली में पेड़ चढ़ने की योग्‍यता देखेंगे तो वह जिंदगी भर स्‍वयं को मूर्ख समझेगी।' यानी कि हर इंसान के अंदर अलग-अलग तरह की प्रतिभा होती है। किसी एक परीक्षा से उसकी काबिलियत को नहीं मापा जा सकता। अगर आप एक बार असफल हुए, तो दोबारा प्रयास करें और तब तक प्रयास करते जाएं, जब तक सफलता हाथ न लगे।

भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्‍दुल कलाम की बातें तो जैसे प्रेरणा का भंडार हैं। अब्‍दुल कलाम ने जिंदगी भर मेहनत और लगन से अपना काम किया और लगातार सफलता पाई। उनका कहना था कि, 'जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है जब कोई सफलता कठिनाई से प्राप्त की जाती है।'

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना। यह कहना था थॉमस अल्‍वा एडीसन का...महान वैज्ञानिक एडीसन से ज्‍यादा असफल शायद ही कोई हुआ हो। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.