इन छोटी-छोटी बातों और कोशिशों से आप ला सकते हैं अपने जीवन में खुशी और रौनक
जब चारों तरफ नकारात्मकता फैली हो तो छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करनी चाहिए। खुशी को कैसे जीवन में जगह दी जा सकती है जानिए यहां।
कुछ लोग हमेशा इस बात के इंतज़ार में रहते हैं कि एक दिन सबकुछ ठीक हो जाएगा। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि परेशानियां जि़ंदगी का हिस्सा हैं और जब तक जीवन है समस्याएं बनी रहेंगी। इसलिए परेशानियां खत्म होने का इंतजार करने के बजाय, उनके साथ जीना और खुश रहना सीखना चाहिए। उन्हेंं समझना चाहिए कि खुशी किसी घर में नहीं, हमारे आसपास ही रहती है। बस उसे अपनी जि़ंदगी में जगह देने की ज़रूरत होती है। हर हालात में खुश कैसे रहा जा सकता है, जानिए यहां:
1. परिस्थितियां कैसी भी हों हमेशा खुद पर भरोसा करें, क्योंकि आत्मविश्वास का एक अर्थ खुशी भी होता है।
2. आशावादी नज़रिया, सकारात्मक सोच और संतोषजनक रिश्ते हमेशा जीवन में खुुशहाली लाते हैं। इसलिए इन्हेंं जि़ंदगी का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
3. अपने इर्द-गिर्द ऐसे लोगों को जगह दें जिनसे अपने मन की बात कह पाएं। जो आपको समझते हों और आपकी खूबियों और खामियों के साथ आपको स्वीकार करते हों। ऐसे लोगों के साथ बिताया हर पल आपको स्कून देगा।
4. हमेशा लक्ष्य बना कर चलें। अध्ययन बताते हैं कि लक्ष्य बना कर चलने वाले लागों के मुकाबले लक्ष्यहीन जीवन जीने वाले लोग ज़्यादा परेशान रहते हैं, इसलिए जीवन का मकसद तय करें। यूं भी जब जीवन में लक्ष्य हो तो व्यक्ति उसे पाने की कोशिश में ही व्यस्त रहता है। इससे दिनचर्या व्यवस्थित रहती है। नकारात्मक बातों पर विचार करने के लिए वक्त ही नहीं बचता।
5. हमेशा समाधान के बारे सोचें। जब आप समाधान के बारे में सोचते हैं तो अपनी ही नाकामियों को एक तरह से हरा देते हैं। समाधान आपको नया रास्ता भी देते हैं और आपका खुद पर भरोसा भी बढ़ता है।
6. खुश रहने के लिए अपने साथ घटने वाली सकारात्मक बातों को डायरी में नोट करें। जब भी मन उदास हो या नकरात्मक विचार मन में आएं तो डायरी के पन्ने पलटें। डायरी पढ़ कर आपको विश्वास होगा कि जि़ंदगी में बुरे ही नहीं अच्छे दिन भी आते हैं।
7. शोध बताते हैं कि फुरसत में रहने वाले लोगों के मुकाबले व्यस्त लोग कम दुखी और उदास होते है। इसलिए खुद को हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त रखें। घर या दफ्तर का कोई काम नहीं है तो अपने शौक पूरे करें। कोई अच्छी फिल्म देखें, पसंदीदा म्यूजि़क सुनें। किसी करीबी से बात करें। दिल खुश होगा।
8. कुछ लोग दिनभर की अच्छी बातें को भूल छोटी-छोटी परेशानियों को गले लगाए रहते है। अगर आपका स्वभाव भी कुछ-कुछ ऐसा है तो तुरंत बदलिए। रोज़ सोने से पहले दिनभर मिली तारीफ, दुआ और आभार को गिन कर देखिए। खुद समझ जाएंगे कि परेशानियों से ज़्यादा दुआएं आपके पास हैं। आप कितने खुशकिस्मत हैं।
9. कभी भी दूसरों से अपनी तुलना न करें। तुलना करने से खुद से अपेक्षाएं बढ़ती हैं और पूरी न होने पर मन उदास होता है। आप जैसे हैैं उसी रूप में खुद को स्वीकारें। रोज़ सुबह उठने के बाद दो मिनट आंखें बंद कर बोलें, मुझे खुद से और दुनिया प्यार है। नकारात्मक विचार दूर होंगे। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी।
Pic credit- Freepik