Move to Jagran APP

Republic Day 2021: इन आइडियाज की मदद से ऐसे करें गणतंत्र दिवस पर निबंध की तैयारी

आप अपने भाषण अथवा निबंध में लाहौर अधिवेशन का जिक्र कर सकते हैं। इस अधिवेशन में ही पूर्ण स्वराज्य की मांग उठी थी। इसके बाद सर्वप्रथम 31 दिंसबर 1929 को रावी नदी के तट पर तिरंगा झंडा फहराया गया। जबकि 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वाधीनता दिवस मनाया गया।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 05:37 PM (IST)
Republic Day 2021: इन आइडियाज की मदद से ऐसे करें गणतंत्र दिवस पर निबंध की तैयारी
यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सभी धर्म और जाति के लोग एकसाथ मनाते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन भारतीय सविंधान को लागू किया गया था। यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे सभी धर्म और जाति के लोग एकसाथ मनाते हैं। इस दिन स्कूल, कॉलेजस, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडातोलन किया जाता है। इस मौके पर कई लोग अपने व्यक्तव्यों (भाषण देते हैं ) को पेश करते हैं। इसके लिए पूर्व से ही तैयारी की जाती है। साथ ही कई जगहों पर निबंध प्रतियोगिता और संगोष्ठी भी आयोजित की जाती है। अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए निबंध और स्पीच की तैयारी कर रहे हैं, तो आप इन आइडियाज की मदद ले सकते हैं-

loksabha election banner

लाहौर अधिवेशन

आप अपने भाषण अथवा निबंध में लाहौर अधिवेशन का जिक्र कर सकते हैं। इस अधिवेशन में ही पूर्ण स्वराज्य की मांग उठी थी। इसके बाद सर्वप्रथम 31 दिंसबर, 1929 को रावी नदी के तट पर तिरंगा झंडा फहराया गया। जबकि, 26 जनवरी, 1930 को 'पूर्ण स्वाधीनता दिवस' मनाया गया। अतः 26 जनवरी के दिन ही भारतीय सविंधान को लागू किया गया। इस विषय पर भी निबंध लिख सकते हैं अथवा भाषण में पंडित नेहरू रिपोर्ट का जिक्र कर सकते हैं।

भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935)

ब्रिटिश हुकूमत ने भारत सरकार अधिनियम एक्ट को 1935 में लागू किया था। इस अधिनियम को निरस्त कर ही भारतीय सविंधान को लागू किया गया था। अतः आप अपने निबंध और भाषण में भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) के प्रभावों का जिक्र कर सकते हैं।

सविंधान निर्माण

जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारतीय सविंधान में हर भारतीय को समान अधिकार दिया गया है। गणतंत्र दिवस मनाया जाने का मुख्य उद्देश्य सविंधान लागू करना है। इस दिन ही भारत को पूर्ण स्वराज्य का दर्जा मिला।  सविंधान लिखने की शुरुआत 1946 में हुई थी। इसे लिखने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लग गए थे। इसके चलते सविंधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। आप अपने निबंध और भाषण में सविंधान निर्माण के बारे में विस्तार से बता सकते हैं।

पहली परेड

गणतंत्र दिवस का प्रमुख आकर्षण परेड है। इस दिन 21 तोपों की सलामी दी जाती है। साथ ही परेड भी की जाती है, जिसमें सभी राज्यों की तरफ से झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। इसके आलावा तीनों सेना की तरफ से कलाबाजी और शक्ति प्रदर्शन दिखाई जाती है। इस विषय पर भी आप निबंध तैयार कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.