Republic day 2020 Images: मैसेज के अलावा फोटोज़ और ई ग्रीटिंग्स भी हैं विश के अच्छे ऑप्शन
Republic day 2020 Images पूरे देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिलती है। बस इसका तरीका अलग-अलग होता है। तो मैसेज के अलावा आप इन फोटोज से भी दे सकते हैं इस दिन की बधाई।
साल 1947 में 15 अगस्त को भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। उस समय देश का कोई स्थायी संविधान नहीं हुआ करता था। 4 नवंबर 1947 को पहली बार राष्ट्रीय सभा को ड्राफ्टिंग कमेटी के द्वारा भारतीय संविधान का पहला ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया था। सन् 1950 में 24 जनवरी को हिन्दी और अंग्रेजी में राष्ट्रीय सभा द्वारा भारतीय संविधान का पहला ड्राफ्ट 308 एसेंबली मेंबर्स द्वारा हस्ताक्षरित हुआ था। इस दिन से, भारत में गणतंत्र दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इस दिन भारत को पूर्णं स्वराज देश के रुप में घोषित किया गया था।
इस खास दिन स्कूलों के बच्चों, सशस्त्र बलों के सैनिकों और आम जन को राष्ट्रीय पुरस्कार (महावीर चक्र, अशोक चक्र, परम वीर चक्र, वीर चक्र) और बहादुरी मेडल भी दिए जाते हैं। स्कूलों के बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। राष्ट्रपति को सम्मानीय सलामी देने के लिए सैन्य बलों द्वारा मोटर साईकिलों पर करतब दिखाये जाते हैं, वहीं फाईटर प्लेन द्वारा वायु सेना अपने करतब दिखाती हैं। अलग-अलग राज्यों की झांकी और सेना बलों का परेड गणतंत्र दिवस का खास आकर्षण होते हैं।
भारतीय सरकार द्वारा पूरे देश में अवकाश के रुप में 26 जनवरी को घोषित किया गया था। स्कूलों, कॉलेजों, और दूसरे संस्थानों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा पूरे उत्साह के साथ भारत भर में इसे मनाया जाता है।