Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर खूब रंग जमा रही है राजस्थान की ‘पगड़ी’

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया ,Safawithtwitter अभियान जिसक आम जन से लेकर अनेक सांसदों विधायकों ने किया समर्थन।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 01:39 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 01:39 PM (IST)
सोशल मीडिया पर खूब रंग जमा रही है राजस्थान की ‘पगड़ी’
सोशल मीडिया पर खूब रंग जमा रही है राजस्थान की ‘पगड़ी’

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनावायरस की वजह से घरों में कैद लोगों ने सोशल गैदरिंग के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित स्थान सोशल मीडिया को बना लिया है, जहां वो दिल खोल कर लोगों से अपने दिल की बातें शेयर करते दिख रहे हैं। सेशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आजकल राजस्थान की ‘पगड़ी’ बेहद ट्रेंड में है। पगड़ी राजस्थान के कल्चर में शुमार है। राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग ढंग से पगड़ी पहनी जाती हैं। इसको आम भाषा में साफा भी कहा जाता है। ट्विटर पर आजकल #Safawithtwitter अभियान बेहद ट्रेंड कर रहा है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने ये अभियान राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया था।

loksabha election banner

राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के 'साफा विद ट्विटर' हैशटैग अभियान में आम जन से लेकर अनेक सांसदों, विधायकों व आला अधिकारियों ने समर्थन किया है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर भाजपा के कई नेताओं ने इसी हैशटैग के साथ अपने वीडियो व फोटो शेयर किए हैं। पगड़ी ने राजस्थान के पुराने सम्मान व विरासत को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाई है।  आज भी राज्य के अनेक हिस्सों में साफा बांधने की परंपरा कायम है। लोग इसे अपनी विरासत से जोड़ते हैं।

इसकी शुरुआत विश्वेंद्र सिंह ने रंगीले साफे में अपनी एक फोटो के साथ की। उप मुख्यमंत्री पायलट ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खुद पगड़ी बांध रहे हैं। उन्होंने लिखा है, ‘पगड़ी’ राजस्थान की शान है। यह वीर धरा की पहचान है। विभिन्न पार्टी के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों ने इस हैशटैग के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर की है। 

                     Written By Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.