विश्व सूची में जापान के रेस्टारेंट को पहला स्थान, टॉप 1000 की लिस्ट यहां देखिए
Japanese Restaurants Sugalabo And Ryugin Get First Place In La Liste Ranking विश्व के टॉप रेस्टोरेंट की सूची में पहला स्थान जापान के रेस्टोरेंट को हासिल हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Japanese Restaurants Sugalabo And Ryugin Get First Place In La Liste Ranking : विश्व के टॉप रेस्टोरेंट की सूची में पहला स्थान जापान के रेस्टोरेंट को हासिल हुआ है। पिछले साल यह रेस्टोरेंट टॉप 1000 की लिस्ट में भी शामिल नहीं था। पहले स्थान पर फ्रांस और अमेरिका के रेस्टोरेंट भी हैं, जबकि दूसरे स्थान पर कुल 7 रेस्टोरेंट को जगह मिली है। टोक्यो में हुए एक कार्यक्रम के दौरान टॉप रेस्टोरेंट की सूची जारी की गई है। रैंकिंग करने वाली संस्था के मुताबिक सबसे अच्छे रेस्टोरेंट जापान और चीन में हैं।
दुनियाभर के रेस्टोरेंट की रैंकिग करने वाली फ्रांस की संस्था ला लिस्टे के मुताबिक जापान के सुगालाबो रेस्टोरेंट को पहली रैंकिंग हासिल हुई है। इस लिस्ट में दुनियाभर के 1000 रेस्टोरेंट को शामिल किया गया है। पहले स्थान पर आने वाले योसुके सुगा का सुगालाबो रेस्टोरेंट काफी छोटा है। इसमें सिर्फ 20 टेबल ही हैं।
फ्रांस की संस्था ला लिस्टे के मुताबिक सुगालाबो रेस्टोरेंट में सिर्फ 20 गेस्ट को भोजन परोसने की व्यवस्था है। पिछले साल तक यह रेस्टोरेंट टॉप 1000 की लिस्ट में भी शामिल नहीं था। यह रेस्टोरेंट ग्राहकों के लिए उपयुक्त माहौल, उच्च क्वालिटी का भोजन, बेहतर सेवा, स्वच्छता, बर्ताव समेत कई पैमानों पर खरा उतरा है।
टॉप रेस्टोरेंट की लिस्ट में जापान का रेयुजिन रेस्टोरेंट भी पहले नंबर पर है। अब जापान के दो रेस्टोरेंट टॉप लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं। शेफ सेईजी यामामोटो का यह रेस्टोरेंट जापान की कैपिटल में है। यह रेस्टोरेंट पिछली बार 30वें नंबर पर था, अब यह पहले स्थान पर पहुंच गया है।
[ #LaListe2019 #Japan 🔥🔥 #Awards_Ceremony in #Tokyo ! ] with the presence of 60 + Top Chefs in Japan with special guest chefs @ericripert , at @LeBernardinNY ,La Liste 2019 World’s No.1 restaurant and chef @alainducasse at @Plaza_Athenee 🎉 pic.twitter.com/l5JoEhtWsL — La Liste (@LaListe1000) September 19, 2019
ला लिस्टे के मुताबिक विश्व के टॉप 1000 रेस्टोरेंट की रैंकिंग में सर्वाधिक रेस्टोरेंट जापान और चीन के हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर जापान के सुगालाबो के अलावा पेरिस का गाय सेवॉय और न्यूयार्क का बर्नार्डिन रेस्टोरेंट भी शामिल है। वहीं, दूसरे स्थान पर कुल 7 रेस्टोरेंट हैं।