International Yoga Day 2020: अगर पाना चाहते हैं तनाव से छुटकारा, तो रोजाना करें ये 3 योग
International Yoga Day 2020 चिरकाल से योग साधन का विधान है। हालांकि आधुनिक समय में इसकी अधिक जरूरत पड़ गई है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Yoga Day 2020: आज योग दिवस है। इस दिन देश और दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सेहतमंद रखना है। चिरकाल से योग साधन का विधान है। हालांकि, आधुनिक समय में इसकी अधिक जरूरत पड़ गई है, क्योंकि आधुनिकता के इस दौर में लोग इतने व्यस्त रहने लगे हैं कि उन्हें अपनी सेहत की जरा भी परवाह नहीं रहती है।
इससे न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रोग भी पैदा होते हैं। इन रोगों में एक रोग अवसाद है, जो व्यक्ति को बीमार कर देता है। इसमें व्यक्ति नकारात्मकता की ओर अधिक आकर्षित होता है, जिसके चलते वह हमेशा भयभीत और चिंतित रहने लगता है। अगर आप भी तनाव से जूझ रहे हैं तो आप इन योग को रोजाना कर तनाव से छुटकारा पा सकते हैं-
शवासन
इस योग को करने से व्यक्ति को तनाव से मुक्ति मिलती है। हालांकि, यह योग सत्र के समापन के समय किया जाता है, लेकिन तनाव से मुक्ति पाने के लिए आप इस योग को किसी भी समय कर सकते हैं। शवासन दो शब्द शव और आसान से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है शव की मुद्रा में लेट जाना है। इस योग को करने से एकाग्रता भी बढ़ती है।
सालांब शीर्षासन
यह योग तनाव को दूर करने में सहायक होता है। यह दो शब्द शीर्ष और आसन से मिलकर बना है। इसे सिर के बल खड़े होकर किया जाता है। इससे रक्त संचार का विपरीत दिशा से होता है, जिससे तनाव से मुक्ति मिलती है। इस योग को रोजाना कुछ समय के लिए जरूर करना चाहिए। खासकर तनाव ग्रस्त लोगों के लिए यह रामबाण दवा माना जाता है।
सुखासन
यह सबसे आरामदेह आसन है। इसे आप जब चाहे आसानी से कर सकते हैं। इस योग को करने से एकाग्रता बढ़ती है। इससे नकारात्मक सोच से मुक्ति मिलती है और मानसिक स्थिति सुदृढ़ होती है। इस योग को रोजाना दस मिनट जरूर करें। इसके लिए आप ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं और शरीर को ढ़ीला छोड़ दें। इस मुद्रा में केवल मस्तिष्क के अग्र भाग पर ध्यान केंद्रित करें।