International Yoga Day 2020: जानें योग का महत्व और इससे जुड़े 10 निबंध के विषय
International Yoga Day 2020 27 सिंतबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदों के बारे में सबको जागरुक किया था।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Yoga Day 2020 Essays: दुनियाभर में इस रविवार यानी 21 जून को 6वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत साल 2015 में की गई थी। 27 सिंतबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदों के बारे में सबको जागरुक किया था।
उस वक्त यूएन में भारत के राजूदत अशोक मुखर्जी थे। उन्होंने भारत की तरफ से विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी।
'ग्लोबल हेल्थ एंड फॉरेन पॉलिसी' के एजेंडे के तहत अपनाए गए प्रस्ताव में स्वीकार किया गया कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और इसके लाभों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।
इसके लिए 21 जून का दिन चुना गया, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इसके बाद 2015 से विश्व में यह दिवस मनाया जाने लगा।
योग दिवस की थीम
हर साल की तरह इस साल भी योग दिवस को एक थीम दी गई है, लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी यानी कोविड-19 के चलते लोगों को ऐसी थीम दी गई है, जो सेहत और स्वास्थ्य को बढ़ावा देगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 थीम है 'घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करना'।
हर साल योग दिवस की थीम अलग-अलग होता है
साल 2015: इस साल विश्वभर में पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम भारत सरकार ने 'सद्भाव के लिए योग' रखी थी। इस साल भारत समेत विश्व के 84 देशों में योग हुआ था।
साल 2016: दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'युवाओं को जोड़ने के लिए योग' रखी थी
साल 2017: तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वास्थ्य के लिए योग' थी।
साल 2018: चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'शांति के लिए योग' थी।
साल 2019: 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'हृदय के लिए योग' थी।
योग पर निबंध के विषय
1. जीवन में योग का महत्व
2. क्या हैं योग के 8 सूत्र
3. शारीरिक, मानसिक व आत्मिक स्वास्थ्य व शांति के लिए बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है योग
4. योग का स्वास्थ्य पर प्रभाव
5. योग की 10 बेस्ट आसन
6. जानें योग के फायदे और महत्व
7. योग: निरोगी जीवन का मंत्र है योग
8. जानें योग का इतिहासॉ
9. क्या है अयंगर योग
10. जानें क्या है हठ योग